{"_id":"676596924a0c9ce3a3064ff3","slug":"hajipur-town-hall-now-in-possession-of-excise-department-not-in-use-for-social-work-turned-into-warehouse-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: टाउन हॉल पर उत्पाद विभाग का कब्जा; अब सामाजिक कार्यों के उपयोग में नहीं, बनकर रह गया सिर्फ गोदाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: टाउन हॉल पर उत्पाद विभाग का कब्जा; अब सामाजिक कार्यों के उपयोग में नहीं, बनकर रह गया सिर्फ गोदाम
Fri, 20 Dec 2024 09:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 20 Dec 2024 09:38 PM IST
सार
Hajipur News: हाजीपुर टाउन हॉल की स्थिति पर नगर परिषद और स्थानीय समाज के लोग लगातार चिंता जाहिर कर रहे हैं। अगर जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो यह ऐतिहासिक स्थल पूरी तरह से नष्ट हो सकता है, जो हाजीपुर की सांस्कृतिक धरोहर का अहम हिस्सा था।
विज्ञापन
ऐतिहासिक टाउन हॉल का हाल बदहाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाजीपुर शहर के थाना चौक पर स्थित टाउन हॉल, जिसे कभी सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए उपयोग किया जाता था, अब उत्पाद विभाग के कब्जे में है। टाउन हॉल का निर्माण समाजिक कार्यों, रंगमंच के कार्यक्रमों और गरीबों की शादियों के लिए किया गया था। लेकिन अब यह पुलिस के होमगार्ड जवान का आश्रय स्थल बन चुका है।
विज्ञापन
टाउन हॉल का ऐतिहासिक महत्व और अब की स्थिति
हाजीपुर का टाउन हॉल शहर के सबसे महत्वपूर्ण स्थलों में से एक था। जहां रंगमंच के नाटक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते थे। इसके अलावा यह गरीबों की शादी का स्थल भी था, जहां कम खर्च में बड़े कार्यक्रम हो जाते थे। लेकिन अब इस ऐतिहासिक स्थल का उपयोग उत्पाद विभाग के होमगार्ड जवानों के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
नगर परिषद ने कई साल पहले टाउन हॉल की बुकिंग बंद कर दी थी, जिससे आम लोग और संगठनों को कार्यक्रम आयोजित करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक समय था जब टाउन हॉल से नगर परिषद को भी राजस्व प्राप्त होता था। लेकिन अब इस स्थान का इस्तेमाल प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
नगर परिषद की परेशानियां और विभाग की अनदेखी
नगर परिषद के अधिकारी बताते हैं कि कई बार पत्राचार के माध्यम से टाउन हॉल को खाली करने की मांग की गई। लेकिन विभाग ने टालमटोल करना जारी रखा। अगर यह स्थान खाली हो जाता तो इसकी मरम्मत और जीर्णोद्धार का काम शुरू किया जा सकता था। टाउन हॉल को खाली करने के लिए कई प्रयास किए गए हैं, लेकिन अब तक इसमें कोई सफलता नहीं मिली है।
कलाकारों और समुदाय की प्रतिक्रिया
रंगमंच के कलाकारों का कहना है कि हाजीपुर में एकमात्र टाउन हॉल था, जहां रंगमंच के कार्यक्रम आयोजित होते थे। अब यह स्थान बदहाल स्थिति में पड़ा है और कलाकारों को बड़े कार्यक्रमों के लिए जगह नहीं मिल रही है। कई बार सड़क पर उतरकर आंदोलन भी किया गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन पर प्रभाव
टाउन हॉल के बंद होने से हाजीपुर शहर में सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन प्रभावित हुआ है। साउंड सिस्टम, जीर्णोद्धार और अन्य सुधारों की मांग कई बार की गई है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अब यह सवाल खड़ा हो रहा है कि प्रशासन इस ऐतिहासिक स्थल की स्थिति सुधारने के लिए क्या कदम उठाएगा।