{"_id":"66f811f0a1d752787a0719c3","slug":"hajipur-new-katni-junction-singrauli-railway-section-jabalpur-division-6-trains-canceled-8-trains-route-change-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: जबलपुर मंडल के न्यू कटनी जं.-सिंगरौली रेलखंड की छह ट्रेनें रद्द, बदले रूट से चलेंगी आठ गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: जबलपुर मंडल के न्यू कटनी जं.-सिंगरौली रेलखंड की छह ट्रेनें रद्द, बदले रूट से चलेंगी आठ गाड़ियां
Sat, 28 Sep 2024 07:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 28 Sep 2024 07:55 PM IST
सार
Railway News: जबलपुर मंडल के न्यू कटनी जं.-सिंगरौली रेलखंड की छह ट्रेनें रद्द की गईं हैं, जबकि आठ गाड़ियां बदले रूट से चलाई जाएंगी। यह बदलाव एनआई कार्य के कारण किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर मंडल के न्यू कटनी जं.-सिंगरौली रेलखंड पर स्थित जोबा और मड़वास ग्राम स्टेशनों पर एनआई (नॉन-इंटरलॉकिंग) कार्य के कारण रेलवे ने कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किए हैं। यह कार्य न्यू कटनी जं.-सिंगरौली रेलखंड के दोहरीकरण परियोजना के तहत किया जा रहा है। इस वजह से कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है और कुछ ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
रद्द की गई ट्रेनें
1. गाड़ी सं. 11651 जबलपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस- 28 सितंबर से सात अक्तूबर तक
2. गाड़ी सं. 11652 सिंगरौली-जबलपुर एक्सप्रेस- 29 सितंबर से आठ अक्तूबर तक
3. गाड़ी सं. 22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस- 28 सितंबर से पांच अक्तूबर तक
4. गाड़ी सं. 22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस- एक अक्तूबर से आठ अक्तूबर तक
5. गाड़ी सं. 22167 सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस- 29 सितंबर से छह अक्तूबर तक
6. गाड़ी सं. 22168 हजरत निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस- 30 सितंबर से सात अक्तूबर तक
बदले मार्ग यानी कटनी मुड़वारा-सतना-प्रयागराज छिवकी-डीडीयू-सोननगर-गढ़वा रोड के रास्ते चलाई जाने वाली ट्रेनें
1. 30 सितंबर को मदार जं. से खुलने वाली 19608 मदार जं.-कोलकाता एक्सप्रेस
2. तीन अक्तूबर को कोलकाता से खुलने वाली 19607 कोलकाता-मदार जं. एक्सप्रेस
3. 29 सितंबर और छह अक्तूबर को अजमेर से खुलने वाली 18010 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस
4. चार अक्तूबर को संतरागाछी से खुलने वाली 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस
5. 30 सितंबर को हावड़ा से खुलने वाली 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस
6. दो अक्तूबर को भोपाल से खुलने वाली 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस
7. दो अक्तूबर को अहमदाबाद से खुलने वाली 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस
8. 28 सितंबर और पांच अक्तूबर को कोलकाता से खुलने वाली 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस