फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Goods train derails at Hajipur Junction Bihar News Indian Railways

Bihar News: हाजीपुर जंक्शन पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, मच गई अफरा-तफरी; मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी

Sat, 08 Nov 2025 04:23 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Sat, 08 Nov 2025 04:23 PM IST
सार

हाजीपुर जंक्शन पर शनिवार को एक मालगाड़ी अचानक पटरी से नीचे उतर गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई

विज्ञापन
Goods train derails at Hajipur Junction Bihar News Indian Railways
मालगाड़ी अचानक पटरी से नीचे उतर गई, मौके पर मौजूद रेलवे के कर्माचरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाजीपुर जंक्शन पर शनिवार को एक मालगाड़ी अचानक पटरी से नीचे उतर गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और तकनीकी दल मौके पर पहुंचे तथा राहत और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल ट्रैक को दुरुस्त करने का काम जारी है।

विज्ञापन


हाजीपुर जंक्शन के समीप शनिवार को एक मिलिट्री स्पेशल मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और रेल पुलिस में हड़कंप मच गया। सोनपुर मंडल के डीआरएम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन


जीआरपी और आरपीएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची
बताया गया कि यह मालगाड़ी मिलिट्री का सामान एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए इस्तेमाल की जाती है। यह ट्रेन तिनसुकिया से झांसी जा रही थी। इसी दौरान हाजीपुर जंक्शन के पास अचानक दो डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। घटना के बाद जोरदार आवाज हुई, जिसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति की जानकारी अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सोनपुर मंडल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी को हादसे का कारण माना जा रहा है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय मालगाड़ी खाली थी, उसमें कोई सामान लोड नहीं था और किसी प्रकार की जनहानि या चोट की सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें- Bihar Election: समस्तीपुर में वीवीपैट पर्चियां फेंकी मिलीं, डीएम ने एफआईआर दर्ज कराई; जांच के आदेश


'कुछ समय के लिए ट्रेनों का परिचालन प्रभावित'
रेलवे की ओर से बताया गया कि हादसे के बाद कुछ समय के लिए ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। सोनपुर से दुर्घटना राहत यान (ART) को भी मौके पर भेजा गया। बेपटरी हुए डिब्बों को फिर से पटरी पर लाने और ट्रैक की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

आरपीएफ पोस्ट हाजीपुर के प्रभारी साकेत कुमार ने बताया कि “मिलिट्री स्पेशल मालगाड़ी के दो डिब्बे हाजीपुर जंक्शन से ठीक पहले पटरी से उतर गए हैं। किसी को कोई चोट नहीं आई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed