फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Former district president of Brahmarshi Sena, Ganesh Sharma, shot dead in Sitamarhi, tension in the village

Bihar Crime News: ब्रह्मर्षि सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष गणेश शर्मा की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव

Fri, 26 Sep 2025 02:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीतामढ़ी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 26 Sep 2025 02:07 PM IST
सार

सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा गांव में ब्रह्मर्षि सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष गणेश शर्मा उर्फ मनोहर शर्मा की शनिवार अहले सुबह अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और बताया कि सुरक्षा की मांग पहले ही की गई थी।

विज्ञापन
Former district president of Brahmarshi Sena, Ganesh Sharma, shot dead in Sitamarhi, tension in the village
ब्रह्मर्षि सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष गणेश शर्मा की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिले में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की अहले सुबह डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा गांव में ब्रह्मर्षि सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष गणेश शर्मा उर्फ मनोहर शर्मा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि गणेश शर्मा ने पहले ही सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन पुलिस प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही और निकम्मेपन का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी वजह से यह बड़ी वारदात संभव हो सकी।

विज्ञापन


पढ़ें:  रील्स के फेर में अबतक की सबसे बड़ी घटना; गयाजी में एक साथ नौ लोग डूबे, पांच की हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही डुमरा डीएसपी समेत भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को खदेड़ दिया। यही नहीं, मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। लोगों ने कैमरे बंद करवा दिए और कवरेज रोकने की कोशिश की। फिलहाल गांव का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। यह घटना एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed