{"_id":"6932e1582b2a46093d005c20","slug":"dj-trolley-accident-news-before-marriage-function-in-hajipur-vaishali-bihar-news-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : शादी समारोह में डीजे ट्रॉली हादसा, 12 वर्षीय बच्ची और 9 वर्षीय बच्चे की मौत, दर्जनों घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : शादी समारोह में डीजे ट्रॉली हादसा, 12 वर्षीय बच्ची और 9 वर्षीय बच्चे की मौत, दर्जनों घायल
Fri, 05 Dec 2025 09:32 PM IST
तिरहुत ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: तिरहुत ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 09:32 PM IST
सार
सदर थाना क्षेत्र के चक्र बिज्यनी गांव में गुरुवार देर शाम एक आर्केस्ट्रा ट्रॉली अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई। हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें कई बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
आर्केस्ट्रा ट्रॉली बेकाबू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के चखफजुल्ला गांव में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें डीजे ट्रॉली के दबने से 12 वर्षीय संध्या कुमारी और 9 वर्षीय राजकुमार की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया। मृतका संध्या कुमारी की पहचान सदर थाना चखफजुल्ला गांव निवासी उपेंद्र राम की पुत्री के रूप में हुई। वहीं मृतक राजकुमार तुर्की चांदपुरा थाना कुढ़नी जिला मुजफ्फरपुर का रहने वाला था। वह अपने चचेरे नाना के शादी समारोह में आया हुआ था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सदर थाना चखफजुल्ला गांव निवासी सकलदेव राम के पुत्र राकेश की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बारात के दौरान दरवाजे पर एक डीजे ट्रॉली खड़ी थी। दरवाजे पर छोटे बच्चे और कुछ महिलाएं भी मौजूद थीं। इसी दौरान डीजे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पीछे की ओर लुढ़क गई। इसके चलते ट्रॉली के पीछे नाच रही संध्या कुमारी दब गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रॉली के पीछे नाच रहे दर्जनों छोटे बच्चे और तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए और स्थानीय लोगों की मदद से डीजे ट्रॉली को रोका गया। इसके बाद सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टरों ने संध्या कुमारी और दो अन्य गंभीर घायलों का प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पढ़ें: रोहतास में पीएचईडी विभाग पर 12 करोड़ का बिजली बिल बकाया, डीएम के निर्देश के बाद भी नहीं हुआ भुगतान
बच्ची और बच्चे की मौत के बाद घर में कोहराम
डीजे ट्रॉली से दबकर बच्ची और बच्चे की मौत के बाद मृतक परिवारों के घर पर कोहराम मच गया। मृतका की मां अपनी बेटी का शव देखकर चीख-पुकार कर रोती रहीं, जबकि राजकुमार के परिवार में भी मातम पसरा। आसपास के लोग भी इस दर्दनाक दृश्य से भावुक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। जांच के दौरान पुलिस ने डीजे ट्रॉली को जब्त किया और मृतक परिवारों से पूछताछ के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में किया गया।