{"_id":"67c031a73b529230880ddc9e","slug":"deputy-cm-vijay-sinha-cabinet-expansion-on-mahashivratri-is-for-service-of-people-why-is-opposition-upset-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deputy CM Vijay Sinha: 'महाशिवरात्रि पर कैबिनेट विस्तार जनता की सेवा के लिए, विपक्ष की आंख में किरकिरी क्यों'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deputy CM Vijay Sinha: 'महाशिवरात्रि पर कैबिनेट विस्तार जनता की सेवा के लिए, विपक्ष की आंख में किरकिरी क्यों'
Thu, 27 Feb 2025 03:04 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 27 Feb 2025 03:04 PM IST
सार
Bihar Cabinet Expansion: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा, महाशिवरात्रि के पर्व पर कैबिनेट का विस्तार जनता की सेवा के लिए है। विपक्ष के आंख में किरकिरी क्यों हो रही है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा सहित अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में पहुंचे बिहार सरकार में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा, देवों के देव महादेव के महापर्व शिवरात्रि को पूरे बिहार ने बड़े ही उत्साह के साथ मनाया है। उस दिन कैबिनेट का विस्तार जनता की सेवा में और उनके कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। बाबा गरीबनाथ मंदिर में पहुंच बाबा गरीबनाथ का पूजन और दर्शन करने के बाद सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने यह बातें कही।
विज्ञापन
बताया कि बिहार के जन कल्याण के लिए बाबा से प्रार्थना कर रहे हैं। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा, बिहार सरकार में कैबिनेट का विस्तार और नए मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराई गई है, ताकि शासन प्रशासन के कार्यों में और इसमें और भी तेज गति से काम को कराया जा सके और जनता के जनकल्याण की सभी योजनाएं आम जनता तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि हम डबल इंजन की सरकार बिहार में चला रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को आम जनता तक तेजी से पहुंचा सके। इसको लेकर काम कर रहे हैं और बिहार के विकास की गति को और तेजी मिलेगी। इस दिशा में हम सब लोग अग्रसर हैं।
विज्ञापन
वहीं, विपक्ष दलों के द्वारा कैबिनेट विस्तार पर सवाल किए जाने और चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार पर सरकार के इस कार्य को लेकर कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ सवाल करना है। हम काम करने वाले लोग हैं और हम लगातार बिहार में काम हो रहा है। यह इन्हें खल रही है। विपक्ष ने जो सवाल कैबिनेट के विस्तार को कैबिनेट का आई वास बताया है। विपक्ष को केवल सवाल करना आता है, उनके पास कोई जनहित का मुद्दा नहीं है।
विज्ञापन
विपक्ष को हम यह बताना चाहते हैं कि कैबिनेट का विस्तार सरकार की इच्छा होती है और यह पूरी संवैधानिक प्रावधानों के तहत किया जाता है और इसी के तहत बिहार में न्याय मंत्रियों को शपथ देकर कैबिनेट का विस्तार कराया गया है। इस मौके पर राज्य सरकार में मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा सहित कई बीजेपी के नेता ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया।