फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Deputy CM Vijay Kumar also spoke a lot about Hindu Jagran Yatra

Bihar News: ‘शराब के धंधे में राजद के लोग’, हिंदू जागरण यात्रा को लेकर भी खूब बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार

Sun, 20 Oct 2024 04:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 20 Oct 2024 04:09 PM IST
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर पहुंचे बिहार की सरकार में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि शराब के धंधे में अधिकतर राजद के लोग शामिल है। यह बात किसी से भी छिपी नहीं है। 
 

विज्ञापन
Deputy CM Vijay Kumar also spoke a lot about Hindu Jagran Yatra
डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री वियज कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार की सरकार नशे के खिलाफ और शराबबंदी को मजबूत करने को लेकर है। हम लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। जहरीले शराब से मौत के मामले में सरकार संवेदनशील है और कार्रवाई भी कर रही है।

विज्ञापन


जहरीले शराब से हुई मौत पर सरकार गंभीर
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार जब से शराबबंदी कानून को राज्य में लागू करवाई है, तब से इसके पक्ष में रही है। शराब पर रोक भी लगाई गई है। कई बड़ी गिरफ्तारी भी की गई है। अब इसको खत्म करने का सवाल भी पैदा नहीं होता है। यह कानून सभी दल की सहमति से बनी थी और इसमें RJD, कांग्रेस, माले, जेडीयू और बीजेपी भी शामिल थी, लेकिन हमारा कहना है कि बिहार में शराब के धंधेबाज में ज्यादातर राजद के लोग शामिल है और यह जानकारी भी आती रहती है। राजद के लोग इसको लेकर काम करते हैं। गोपालगंज में तो राजद वालों ने अपने एक उम्मीदवार भी शराब माफिया को बना दिया था, जिसका हमने खूब विरोध भी किया था।
विज्ञापन


बिहार के सीमांचल क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा किए जा रहे हिंदू जागरण यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि यह तो सनातन धर्म की संस्कृति है कि हिंदू अपने धर्म की रक्षा के लिए काम करे। इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। हमारी महान सनातन संस्कृति का अधिकार है कि सबके हित की भावना की ध्यान में रखते हुए अपने धर्म की रक्षा के लिए काम करे। इसमें तो कोई धर्मनिरपेक्षता की बाधा नहीं आती है। जिस तरह से कुछ खास क्षेत्र में हिंदू की संख्या में जागृति की कमी और हिंदू की संख्या में कमी आई है। इसको लेकर के जागृत करना कोई गलत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचुनाव में NDA की जीत तय है 
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उपचुनाव में हमारी जीत सभी सीट पर होगी यह सुनिश्चित है। उन्होंने कहा है कि बिहार में जिस सीट पर NDA का उम्मीदवार होगा, वहीं जीत होगी। क्योंकि जनता हमारे साथ में खड़ी है और जनता का विश्वास भी हम लोगों ने जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed