{"_id":"67710890997e56e38f0cfde7","slug":"criminals-shot-a-young-man-going-home-in-hajipur-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: घर जा रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, इलाज के लिए पटना किया गया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: घर जा रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, इलाज के लिए पटना किया गया रेफर
Sun, 29 Dec 2024 02:00 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 29 Dec 2024 02:00 PM IST
सार
Bihar Crime: सोनपुर में घर जा रहे युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। जिसके बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाजीपुर से सोनपुर जा रहे बाइक सवार युवक का पीछा कर बदमाशों ने गोली मारकर उसे घायल कर दिया है। घटना के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। गोली लगने के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। जिसके बाद मौके से लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर डॉक्टरों के द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना PMCH रेफर कर दिया है। बताया गया कि मामला सोनपुर के नयागांव का है। घायल की पहचान सोनपुर के अकिलपुर गांव निवासी स्व कामेश्वर राय के 23 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन
पीड़ित अपने भाई को हाजीपुर से सोनपुर घर लेकर जा रहा था। तभी पीछा कर बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया और मौके पर गिर गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर, मामले की जांच पड़ताल करने में गई पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है। पूरी घटना को अज्ञात अपराधियों के द्वारा अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन