फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Crime News: Young man shot dead in Motihari, people burnt down neighbour's house; Police reached spot

Crime: मोतिहारी में युवक की गोली मारकर हत्या, लोगों ने पड़ोसी के घर को फूंका; कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची

Tue, 23 Jul 2024 01:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 23 Jul 2024 01:02 PM IST
सार

Motihari News: थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि एक युवक की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। फिर आरोपियों के घर में तोड़फोड़ के साथ आग लगा दी। आग लगने के बाद घर में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

विज्ञापन
Crime News: Young man shot dead in Motihari, people burnt down neighbour's house; Police reached spot
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में एक बार फिर से गोलियों की गूंज सुनाई पड़ी है। जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहां टाल की है। मृतक की शिनाख्त चैलाहां टाल निवासी रामचंद्र सहनी के बेटे नरेश सहनी (28) के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर में तोड़-फोड़ की और उनके घरों में आग लगा दी। सूचना मिलने के बाद बंजरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लोगों के आक्रोश के आगे पुलिस विवश दिखी। उसके बाद नगर थाना, मुफ्फसिल और रघुनाथपुर के अलावा पुलिस लाइन से जवानों को बुलाया गया। पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने में जुटी रही।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार नरेश सहनी गांव के ही राजेंद्र साह की दुकान पर सामान खरीदने गया था। जहां किसी बात को लेकर नरेश और दुकानदार के बीच कहासुनी हो गई। बात काफी बढ़ गई और दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इस बीच दुकानदार और उसके परिवार के लोगों ने नरेश की पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच गोली चली और नरेश सहनी जमीन पर लुढ़क गया। गोली लगने से नरेश सहनी की मौत हो गई।
विज्ञापन

 
घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने दुकानदार और उसके पड़ोसी वशिष्ट नारायण दूबे के घर में तोड़फोड़ की। उसके बाद ग्रामीणों ने वशिष्ट दूबे के घर में आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद बंजरिया पुलिस मौके पर पहुंची और वशिष्ट नारायण के परिवार को घर से सुरक्षित निकालकर थाने भेजा। वहीं, घटना के बाद से दुकानदार राजेंद्र साह के परिजन फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि एक युवक की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। फिर आरोपियों के घर में तोड़फोड़ के साथ आग लगा दी। आग लगने के बाद घर में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मृतक नरेश सहनी चैलाहां टाल का रहने वाला है। घटना की जांच की जा रही है, स्थिति शांतिपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed