{"_id":"672dc8c8d3081403170360c6","slug":"crime-in-bihar-young-man-stabbed-to-death-at-chhath-ghat-had-gone-to-drink-tea-at-night-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime In Bihar: छठ घाट पर युवक की चाकू मारकर हत्या, रात में चाय पीने गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime In Bihar: छठ घाट पर युवक की चाकू मारकर हत्या, रात में चाय पीने गया था
Fri, 08 Nov 2024 01:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:46 PM IST
सार
बिहार के सीतामढ़ी जिले से हत्या का मामला सामने आया है। मामला बाजपट्टी थाना एरिया का है। हत्या छठ घाट पर हुई है।
विज्ञापन
बाजपट्टी थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के सीतामढ़ी जिले में बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव में छठ घाट पर गुरुवार रात लगभग ढाई बजे कुछ लोगों ने एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव के उमेश मंडल के 18 वर्षीय पुत्र अमरदीप कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन
मृतक के स्वजन ने बताया कि हम लोग रात भर छठ घाट पर ही रहते हैं। लगभग ढाई बजे अमरदीप गांव के ही दूसरे घाट पर चाय पीने गया था। दोनों घाट की दूरी सौ से सवा सौ मीटर तकरीबन है। वहां, पड़ोसी गांव संधवारा के हरिश्चंद्र मंडल और उसके दोनों पुत्र तीन अन्य के साथ मिलकर सीने में चाकू मार भाग निकले।
विज्ञापन
शोर होते ही घर के अन्य लोग वहां पहुंचे तथा अमरदीप को आनन-फानन में सीतामढ़ी सदर अस्पताल लाया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अमरदीप दो भाई हैं और वह बाहर रह कर काम करता था। छठ के कारण तीन नवंबर को गांव आया था। फिलहाल, घटना के कारणों की सूचना नहीं मिल पाई है। स्थानीय थानाध्यक्ष का मोबाइल बंद बता रहा है।
विज्ञापन