Bihar: CM नीतीश ने मुजफ्फरपुर-हाजीपुर फोरलेन निर्माणाधीन बाईपास का किया निरीक्षण, अधिकारियों के दिये निर्देश
Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुजफ्फरपुर-हाजीपुर फोरलेन के निर्माणाधीन बाईपास एनएच 77 का निरीक्षण किया। एनएच 77 के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर खंड के पकड़ी-पताही में निर्माणाधीन बाईपास का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर-हाजीपुर फोरलेन के निर्माणाधीन बाईपास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने परियोजना कार्य की समीक्षा की। इस दौरान पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से फोरलेन के निर्माण की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 में ही मुजफ्फरपुर-हाजीपुर बाईपास के निर्माण का फैसला लिया गया था, लेकिन जमीन अधिग्रहण सहित अन्य समस्याओं के कारण वर्ष 2012 से इस पर काम शुरू हुआ। इस फोरलेन के बचे हुए निर्माण कार्य को नवंबर तक पूर्ण करा लिया जाएगा।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बचे हुए कार्यों को तेजी से पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में लगभग 17 किलोमीटर बाईपास के निर्माण से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी तथा एक जगह से दूसरी जगह आने-जाने में काफी कम समय लगेगा। इस पथ से गोपालगंज होकर उत्तर प्रदेश जानेवाले लोगों को सुविधा होगी। इसके साथ ही सीतामढ़ी से सोनवर्षा जाना भी आसान हो जाएगा। साथ ही पटना-मुजफ्फरपुर को ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के फोरलेन की भी कनेक्टिविटी मिलेगी।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने सकरी-सरैया में निर्माणाधीन तुर्की थाना भवन का निरीक्षण किया। तुर्की थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 15.03 करोड़ रुपये की लागत से मुजफ्फरपुर के मॉडल थाना भवन जजुआर, मॉडल थाना भवन हत्था एवं एससी एसटी विशेष थाना भवन का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। साथ ही 32.76 करोड़ रुपये की लागत से 6 थाना भवन सहित 7 पुलिस भवनों का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने 'जल-जीवन-हरियाली' अभियान के अन्तर्गत तुर्की थाना, कथैया थाना, रामपुर हरि थाना, पानापुर थाना, मुजफ्फरपुर महिला थाना, बेनीबाद थाना तथा बेला थाना में ग्रिड कनेक्टेड रूफ टॉप सोलर पॉवर प्लांट का भी शिलान्यास किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल प्रदान किया।