फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   bjp mla awadhesh singh faces public anger in vaishali villagers protest over lack of development

Bihar News: वोट मांगने पहुंचे बीजेपी विधायक को ग्रामीणों ने खदेड़ा, जनता बोली- झूठ मत बोलिए!

Wed, 29 Oct 2025 10:29 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 29 Oct 2025 10:29 AM IST
सार

वैशाली जिले की दयालपुर पंचायत में बीजेपी विधायक अवधेश सिंह को वोट मांगने के दौरान ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों ने उन पर आरोप लगाया कि वे दस साल में पहली बार वोट मांगने आए हैं और जनता के कामों की अनदेखी की है।

विज्ञापन
bjp mla awadhesh singh faces public anger in vaishali villagers protest over lack of development
बीजेपी विधायक पर फूटा जनता का गुस्सा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले की दयालपुर पंचायत में बीजेपी विधायक अवधेश सिंह को वोट मांगने के दौरान ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। जब विधायक वोट मांगने पहुंचे तो लोगों ने उन्हें घेर लिया और जोरदार नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक जी दस साल में पहली बार वोट मांगने आए हैं। पहले जब लोग अपनी समस्या लेकर मिलने गए थे, तो उनके बॉडीगार्ड ने भगा दिया था। लोगों ने सवाल किया कि जिस विधायक से मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेना पड़े, वह जनता के किस काम का।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने विधायक से दस साल के कामकाज का हिसाब मांगा और सड़कों की बदहाली को लेकर कड़ी नाराज़गी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने बिना सड़क बने ही उसका उद्घाटन कर दिया। कई लोगों ने कहा कि पिछले 30 वर्षों में क्षेत्र में नई सड़क तक नहीं बनी है।
विज्ञापन


पढे़ं:  'पीएम मोदी का दिल अहमदाबाद में, नीतीश का राजगीर में और लालू का बेटे में बसता है', ओवैसी का तंज
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वालों ने यह भी सवाल उठाया कि दस साल पहले मंदिर निर्माण के लिए फंड नहीं था, तो अब अचानक फंड कैसे आ गया। उनका आरोप है कि बिना काम किए ही पैसे स्वीकृत कर लिए गए। विवाद बढ़ने पर विधायक अवधेश सिंह ने सरकार की प्रक्रिया और सिस्टम समझाने की कोशिश की, लेकिन जनता विकास के मुद्दों पर जवाब मांगती रही। जब विरोध बढ़ गया, तो विधायक के समर्थक “भारत माता की जय” और “जय श्री राम” के नारे लगाते हुए वहां से चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed