फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Wife forcibly went to her parents' house to celebrate Rakshabandhan, angry husband committed suicide

Bihar News: रक्षाबंधन त्योहार मनाने जबरदस्ती मायके गई पत्नी, गुस्से में पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Mon, 19 Aug 2024 01:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 19 Aug 2024 01:39 PM IST
सार

Rakshabandhan 2024: बेलसर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पति ने रक्षाबंधन त्योहार पर पत्नी को मायके जाने से मना किया था। पत्नी चली गई, इसीलिए पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar: Wife forcibly went to her parents' house to celebrate Rakshabandhan, angry husband committed suicide
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के बेलसर थानाक्षेत्र के नगमा गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पर पति के मना करने के बाद भी पत्नी रक्षाबंधन का त्योहार मनाने अपने मायके चली गई। गुस्से में पति ने फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर तब लगी जब मृतक की मां घर में गई और उसे फांसी के फंदे से झूलता देखा। शोर मचाने के बाद होने पर आसपास स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। उसके बाद लोगों ने घटना की सूचना बेलसर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान नगमा गांव निवासी राम देनी सहनी के बेटे लालदेव सहनी (33) के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि लालदेव सहनी की पत्नी बार-बार मायके जाने के लिए कह रही थी। जबकि लालदेव कह रहे थे कि पैसा नहीं है, अभी मत जाओ। रक्षाबंधन है तो क्या हुआ, बाद में जाकर मिल लेना। लेकिन वह जबरदस्ती कर देर शाम अपने मायके चली गई। इसके बाद गुस्से में आकर लालदेव ने फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


इधर, बेलसर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच-पड़ताल करने में जुट गई। पुलिस ने फंदे से युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप देगी। वहीं, इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बेलसर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पति ने रक्षाबंधन त्योहार पर पत्नी को मायके जाने से मना किया था। पत्नी चली गई, इसीलिए पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed