{"_id":"66b60e70ebe15c16950bb891","slug":"bihar-west-champaran-dm-dinesh-rai-heard-a-total-of-forty-cases-in-janta-darbar-many-were-resolved-on-spot-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जनता दरबार में पश्चिम चंपारण DM ने कुल 40 मामलों की सुनवाई की, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जनता दरबार में पश्चिम चंपारण DM ने कुल 40 मामलों की सुनवाई की, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
Fri, 09 Aug 2024 06:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 09 Aug 2024 06:11 PM IST
सार
Bettiah News: जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय के जनता दरबार में कुल 40 मामले आए। वहीं, जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
जनता दरबार में डीएम के सामने अपनी समस्या रखते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम चंपारण जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं और शिकायतों को बारी-बारी से सुना। जनता दरबार में कई समस्याओं और शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय के जनता दरबार में कुल 40 मामले आए। वहीं, जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
जनता दरबार में कई तरह के मामले आए, जिनमें पारिवारिक कलह, इंदिरा आवास और रिटायरमेंट राशि से जुड़ी समस्या आदि शामिल हैं। जिलाधिकारी ने हर मामले को बहुत गौर से सुना और नियमानुसार समाधान की दिशा में आवेदन को आगे बढ़ाया। जिन लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया उनमें खुशबू कुमारी, सुरेश प्रसाद, निहाल कमल, प्रमोद कुमार, रामजी महतो, मंजीत आनंद, शोभा देवी, लालमहम्मद अंसारी, शंभू यादव, आशुतोश कुमार आदि के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन