{"_id":"69f49b182ec5ab251d051c4d","slug":"bihar-vaishali-newlywed-dies-under-suspicious-circumstances-just-days-after-marriage-bihar-police-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4230833-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: प्रेम विवाह के एक महीने बाद नवविवाहिता की मौत, चौकी पर मिला शव; हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: प्रेम विवाह के एक महीने बाद नवविवाहिता की मौत, चौकी पर मिला शव; हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस
Fri, 01 May 2026 10:47 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 10:47 PM IST
सार
Bihar: वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के कोआ मोहब्बतपुर गांव में प्रेम विवाह के एक महीने बाद नवविवाहिता अशगरी खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव ससुराल में चौकी पर मिला।
विज्ञापन
पुलिस घटनास्थल जांच पड़ताल करती हुई
विस्तार
वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के कोआ मोहब्बतपुर गांव में प्रेम विवाह के महज एक महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव उसके ससुराल स्थित घर में चौकी पर मिला, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
प्रेम संबंध से निकाह तक पहुंची कहानी
मृतका की पहचान अशगरी खातून के रूप में हुई है। वह कोआ मोहब्बतपुर गांव निवासी मो. जमशाद साह की पुत्री थीं। अशगरी खातून का गांव के ही अरमान साह, जो स्वर्गीय मो. रुस्तम के पुत्र हैं, से प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। जब इस रिश्ते की जानकारी दोनों परिवारों को हुई तो शुरुआत में कुछ हिचकिचाहट के बाद परिवारों ने भी सहमति दे दी। इसके बाद सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार दोनों का निकाह संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
पति के बाहर जाने से बिगड़े हालात
निकाह के कुछ ही दिनों बाद अरमान साह रोजगार के सिलसिले में प्रदेश चले गए। उनके जाने के बाद अशगरी अपने ससुराल में सास और अन्य परिजनों के साथ रह रही थीं। इसी दौरान परिवार में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। शादी को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ था कि अशगरी का शव घर में चौकी पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
मायके ने लगाया हत्या का आरोप
घटना के बाद ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष ने अशगरी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची।
ये भी पढ़ें: मगध टाउनशिप से बदलेगा बिहार, बोधगया से CM सम्राट का बड़ा एलान, 3000 करोड़ का विष्णुपद कॉरिडोर भी मंजूर
हिरासत में सास
लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल के नेतृत्व में थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। जिस चौकी पर शव मिला, वहां से एक कपड़ा भी बरामद किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मृतका की सास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर जल्द ही स्पष्ट हो जाएगा कि यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन