फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Uproar in Bihar University over demand for refund of enrollment fee, protest against Vice Chancellor

Bihar: बिहार यूनिवर्सिटी में नामांकन शुल्क वापस करने की मांग को लेकर हंगामा, कुलपति के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन

Sat, 30 Nov 2024 08:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 30 Nov 2024 08:50 PM IST
सार

Bihar University Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि वे तीन दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनके मुद्दे को सुनने के लिए तैयार नहीं है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि जब तक शुल्क वापस नहीं लिया जाएगा, वे आंदोलन जारी रखेंगे।

विज्ञापन
Bihar: Uproar in Bihar University over demand for refund of enrollment fee, protest against Vice Chancellor
विद्यार्थियों ने कुलपति के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर की बिहार यूनिवर्सिटी में नामांकन शुल्क को लेकर छात्र-छात्राओं का गुस्सा उभर कर सामने आया है। विश्वविद्यालय के गेट पर छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया और कुलपति का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस प्रदर्शन में छात्रों ने नामांकन शुल्क को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक यह शुल्क वापस नहीं लिया जाएगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

 
नामांकन शुल्क पर विरोध और आरोप
छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 2022 के सत्र के लिए लिया गया अतिरिक्त नामांकन शुल्क अब चौथे सेमेस्टर में भी लिया जा रहा है, जो नियमों के खिलाफ है। छात्रों का आरोप है कि राज्य सरकार ने पहले ही घोषणा की थी कि एससी/एसटी और सामान्य वर्ग के छात्रों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। लेकिन बिहार यूनिवर्सिटी के प्रशासन ने इस आदेश की अवहेलना की है। छात्रों ने इसे कुलपति की मनमानी करार दिया है और कहा कि विश्वविद्यालय के अधिकारी उनकी बातों को लगातार नकार रहे हैं।
विज्ञापन


कुलपति और प्रशासन के खिलाफ छात्रों का गुस्सा
छात्रों का कहना है कि वे तीन दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनके मुद्दे को सुनने के लिए तैयार नहीं है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि जब तक शुल्क वापस नहीं लिया जाएगा, वे आंदोलन जारी रखेंगे। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि कुलपति और विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के विरोध को नजरअंदाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कुलसचिव ने दी यह प्रतिक्रिया
बिहार यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्री बी एस राय ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि राजभवन से इस संबंध में पहले ही पत्राचार किया गया था और राजभवन के निर्देश का पालन किया जा रहा है। कुलसचिव ने कहा कि अब तक उन्हें राजभवन से कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। जैसे ही आदेश मिलेगा, वे इस मुद्दे पर आगे की कार्रवाई करेंगे।

 
राज्य सरकार का स्पष्ट रुख
बिहार सरकार ने पहले ही यह घोषणा की थी कि कोई भी अतिरिक्त नामांकन शुल्क छात्रों से नहीं लिया जाएगा। लेकिन विश्वविद्यालय में अभी भी शुल्क लिया जा रहा है, जिससे छात्रों में असंतोष और विरोध बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed