फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Two devotees clashed with each other in Baba Garib Nath temple, one accused arrested after fierce fight

Bihar: बाबा गरीब नाथ मंदिर में आपस में भिड़े दो श्रद्धालु; मारपीट रोकने पर एक ने सिर पटककर फोड़ी नाक, गिरफ्तार

Sun, 05 May 2024 01:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 05 May 2024 01:00 PM IST
सार

Muzaffarpur News: बाबा गरीब नाथ मंदिर के प्रशासक सह प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि एक युवक द्वारा मंदिर में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की गई है। पुजारी के बीच-बचाव करने पर आरोपी ने बदसलूकी करने का काम किया है।

विज्ञापन
Bihar: Two devotees clashed with each other in Baba Garib Nath temple, one accused arrested after fierce fight
मंदिर के कुएं के पास मारपीट करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर के एक मंदिर में पूजा करने को लेकर दो श्रद्धालु आपस में भिड़ गए। उसके बाद दोनों में जमकर मारपीट हुई। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे पुजारी से भी नोकझोंक हो गई। जब विवाद बढ़ा तो सनकी शख्स ने सिर पटककर अपनी नाक फोड़ ली। यह मामला शहर के चर्चित बाबा गरीब नाथ मंदिर का है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, यह घटना बाबा गरीब नाथ मंदिर में सुबह घटी। जहां उस समय स्थिति अजीबोगरीब बन गई जब मंदिर के प्रांगण में पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं में से दो लोगों के बीच मारपीट हो गई। लोगों ने देखा कि दो लोग आपस में भिड़े हुए हैं और मंदिर में बाबा के जलाभिषेक के इस्तेमाल के लिए बने कुएं के पास मारपीट हो रही है। उसके बाद मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, मारपीट का सिलसिला गेट तक चलता रहा। उसके बाद मौके पर मौजूद पुजारियों में से कुछ ने युवक को पकड़ा, लेकिन वह फिर से मारपीट करने पर उतारू था। उसके बाद नहीं मानने पर भी मारपीट करने लगा और बाहर आकर अपने सिर को मंदिर के ग्रिल के पास पटककर अपनी नाक को फोड़ ली। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को फौरन पकड़ा और थाने ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Bihar: Two devotees clashed with each other in Baba Garib Nath temple, one accused arrested after fierce fight
मारपीट का सिलसिला मंदिर के द्वार तक चला - फोटो : अमर उजाला

वहीं, आरोपी युवक ने बताया कि पूजा करने को लेकर विवाद हुआ था। एक युवक से मंदिर के कुछ पूजारी द्वारा दूसरे को पकड़ने की जगह मुझे ही पकड़ा गया। पूरी घटना की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
 
इधर, घटना को लेकर बाबा गरीब नाथ मंदिर के प्रशासक सह प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि एक युवक द्वारा मंदिर में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की गई है। मंदिर में इस प्रकार की कोई भी हरकत करने से रोका जाता है। पुजारी के बीच-बचाव करने पर आरोपी ने बदसलूकी करने का काम किया है। वह मंदिर के गेट के पास के ग्रिल पर अपनी सिर पटकने लगा था, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुजारी ने आरोप लगाया कि इसके पूर्व भी उक्त युवक द्वारा मंदिर में आकर मारपीट की गई थी, जिसकी फुटेज मंदिर प्रशासन के पास है। इस तरह की कोई भी हरकत मंदिर में स्वीकार नहीं की जाएगी। अगर कोई भी कठिनाई थी तो इसकी शिकायत न्यायालय को की जानी चाहिए थी।

पूरे मामले में नगर पुलिस ने बताया कि मंदिर परिसर में मारपीट मामले में एक को पकड़ा गया है, हिरासत में है। वहीं, मंदिर के पुजारी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed