{"_id":"6744a17f60c31c2dd3030af8","slug":"bihar-train-news-operation-of-magadh-express-janseva-express-and-pune-danapur-special-train-resumed-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें: मगध एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस और पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: मगध एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस और पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन बहाल
Mon, 25 Nov 2024 09:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 25 Nov 2024 09:40 PM IST
सार
Bihar Train News: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मगध एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस और पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन बहाल किया है। शेड्यूल जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इनमें मगध एक्सप्रेस और पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस का परिचालन पुनर्बहाल करना और पुणे-दानापुर के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा शामिल है।
विज्ञापन
पिछले दिनों गाड़ी सं. 20802/20801 नई दिल्ली-इसलामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस का आंशिक समापन/प्रारंभ पटना जंक्शन से करने की सूचना जारी की गई थी। यह व्यवस्था 22 नवंबर 2024 से पांच जनवरी 2025 तक लागू रहने वाली थी। हालांकि, यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अब इसका परिचालन इसलामपुर से बहाल कर दिया गया है। अब यह ट्रेन पूर्ववत इसलामपुर से नई दिल्ली के बीच चलेगी।
विज्ञापन
वहीं, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस (गाड़ी सं. 14617) के परिचालन को लेकर भी राहत दी गई है। पहले इसे 24 से 29 नवंबर 2024 तक रद्द करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन रेलवे ने इस गाड़ी का परिचालन 26 और 27 नवंबर 2024 को पूर्णिया कोर्ट से फिर से शुरू करने की घोषणा की है। इससे इस रूट के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा, यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पुणे और दानापुर के बीच एक विशेष ट्रेन (गाड़ी सं. 01481/01482) चलाई जा रही है। पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन 26 नवंबर 2024 को पुणे से शाम 7:55 बजे प्रस्थान करेगी और 28 नवंबर को सुबह 4:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 27 और 28 नवंबर को दानापुर से सुबह 6:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 5:35 बजे पुणे पहुंचेगी। इस ट्रेन में दो तृतीय वातानुकूलित, आठ शयनयान और छह साधारण श्रेणी के कोच होंगे।
रेलवे के इन फैसलों से यात्रियों को न केवल राहत मिलेगी, बल्कि त्योहारी सीजन में अतिरिक्त सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। सभी ट्रेनों के समय और स्टॉपेज की जानकारी के लिए यात्री रेलवे द्वारा जारी समय सारणी पर नजर रखें।