Bihar News: मंत्री राजू कुमार सिंह ने 'मेरा प्रखंड- मेरा गौरव' प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित “मेरा प्रखंड-मेरा गौरव” और “इन्फ्लूएंसर की नजर में बिहार” प्रतियोगिता के विजेताओं को मंगलवार को सिख हेरिटेज भवन, दारोगा राय पथ में पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित “मेरा प्रखंड-मेरा गौरव” और “इन्फ्लूएंसर की नजर में बिहार” प्रतियोगिता के विजेताओं को मंगलवार को सिख हेरिटेज भवन, दारोगा राय पथ में आयोजित समारोह में पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंत्री ने कुल 35 विजेताओं को पुरस्कृत किया और उन्हें राज्य के पर्यटन स्थलों को उजागर करने की दिशा में अपनी सेवाएं देने के लिए शुभकामनाएं दी।
समारोह का स्वागत पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने किया। अपने उद्बोधन में मंत्री ने बताया कि ये प्रतियोगिताएं राज्य के प्रखंडों में स्थित अनदेखे या कम ज्ञात स्थलों की पहचान और उन्हें पर्यटन मानचित्र पर लाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थीं। इसका लक्ष्य आम जनता को अपने क्षेत्र के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के प्रति जागरूक करना और उन्हें संरक्षित करना है। मंत्री ने कहा कि जनता विभाग को ई-मेल के माध्यम से अपने इलाके के पर्यटन स्थलों की जानकारी देती रहे, ताकि योजनाओं और कार्यक्रमों का निर्माण बेहतर तरीके से किया जा सके।
पुरस्कार वितरण में “मेरा प्रखंड- मेरा गौरव” प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को क्रमशः 50 हजार, 45 हजार और 35 हजार रुपये के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, 10 प्रतिभागियों को प्रशंसा पुरस्कार स्वरूप 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं, “इन्फ्लूएंसर की नजर में बिहार” प्रतियोगिता में एक विजेता को विशिष्ट पुरस्कार स्वरूप 50 हजार रुपये दिए गए और 18 अन्य विजेताओं को प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पढे़ं; लिंक फेल होने से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे लोग परेशान, अस्पताल में घंटों खड़े रहे मरीज
मंत्री ने बताया कि ये प्रतियोगिताएं पिछले वर्ष ऑनलाइन आयोजित की गई थीं। प्रतियोगियों को प्रत्येक प्रखंड से ऐसे पर्यटन स्थल की पहचान कर अपनी प्रविष्टि जमा करनी थी, जो अब तक अनदेखा रहा हो, लेकिन पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो। प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन जिला स्तर पर गठित निर्णायक मंडलों द्वारा किया गया, जिसमें अपर समाहर्त्ता, पर्यटन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी और प्रखंड के अंचलाधिकारी/प्रखण्ड विकास पदाधिकारी शामिल थे। राजू कुमार सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रोत्साहन से वे राज्य के पर्यटन स्थलों को और बेहतर रूप में दुनिया के सामने लाने के लिए और प्रयास करेंगे।