फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Teacher News Fake teacher found during BPSC biometric check in Muzaffarpur

Bihar Teacher News: मुजफ्फरपुर में BPSC बायोमेट्रिक जांच के दौरान मिला फर्जी शिक्षक, FIR दर्ज करने का आदेश

Thu, 11 Jan 2024 06:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 11 Jan 2024 06:30 PM IST
सार

Bihar Teacher News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बीपीएससी के तहत बायोमेट्रिक के दौरान एक फर्जी शिक्षक पकड़ा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने फर्जी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
Bihar Teacher News Fake teacher found during BPSC biometric check in Muzaffarpur
बायोमेट्रिक जांच में फर्जी शिक्षक पकड़ाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कई जिलों में मिले फर्जी शिक्षक के बाद अब मुजफ्फरपुर में भी एक शिक्षक फर्जी पाया गया है। बीपीएससी से हुए बहाल शिक्षकों में एक अवैध फर्जी शिक्षक मिला, जिसके बाद जिला शिक्षा विभाग ने कार्रवाई किया है। बता दें कि BPSC से बहाल 1,100 शिक्षक अभ्यर्थी में 900 अभ्यर्थी सही पाए हैं। वहीं, 226 शिक्षकों का अंगूठे से मिलान नहीं हुआ। सरकार दोबारा मिलान का मौका देगी।

विज्ञापन


दरअसल, शिक्षा विभाग के निर्देश के तहत BPSC के पहले फेज में बहाल हुए इन सभी शिक्षकों का एक बार फिर वेरीफिकेशन हो रहा है। थंब वेरीफिकेशन के दौरान कई शिक्षकों का थंब इंप्रेशन नहीं मिल रहा है, जो बीते चार जनवरी यानी की पिछले सात दिनों में अब तक 226 शिक्षकों के बायोमेट्रिक का मिलान नहीं हुआ है। जबकि कुल 900 का मिलान कराया गया था, शेष सही पाए गए।
विज्ञापन


अब जिला शिक्षा पदाधिकारी के अनुसार, इन्हें एक बार और मौका दिया जाएगा। चार जनवरी से जिले के ही शिक्षा भवन स्थित कार्यालय में विभिन्न प्रखंड के शिक्षकों का थंब वेरीफिकेशन कार्य किया जा रहा है। इस दौरान फेस रिकॉग्निशन और थंब इंप्रेशन किया जा रहा है। हर दिन जिले भर के अलग- अलग प्रखंडों से आए हुए अभ्यर्थियों का वेरीफिकेशन कार्य किया जाता है। पिछले सात दिनों में 1,121 शिक्षक कार्यालय पहुंचे। लेकिन उनमें से 911 शिक्षकों का थंब इंप्रेशन का ही मिलान हुआ, बाकी 226 शिक्षक का बायोमेट्रिक मिलान नहीं हो पाया, जिनको अब दोबारा मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले में डीईओ जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया, जिन शिक्षकों का मिलान नहीं हुआ है, उन्हें एक बार और मौका दिया जाएगा। अगर सही होंगे तो वह मिलान हो जाएगा नहीं तो सरकार के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अब एक शिक्षक ऐसे थे, जो बायोमेट्रिक करवाने से कतरा रहे थे। पहले तो उन्होंने अपने तबियत खराब का बहाना बनाया, फिर भाग निकले। जब उन्हें दोबारा बुलाया गया, तब वे आए तो पर किसी तरह यहां से निकल गए और बाद में उन्होंने अपना इस्तीफा डाक से भेज दिया। एक उस शिक्षक पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है। इस दौरान में भी शिक्षक ने अपना रिजॉइन सौंपा था, जिसको दरकिनार करते हुए अब कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed