फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: SSB jawan shoots himself on Indo-Nepal border, police and SSB investigation underway

Bihar: इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान ने खुद को गोली मारी, पुलिस और एसएसबी की जांच जारी; कारण अभी अज्ञात

Sat, 29 Nov 2025 06:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 29 Nov 2025 06:52 PM IST
सार

Bihar News: एसएसबी की ओर से मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है। जांच टीम साथी जवानों से पूछताछ कर रही है और मृतक जवान के हाल के दिनों में व्यवहार व संभावित मानसिक दबाव से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
Bihar: SSB jawan shoots himself on Indo-Nepal border, police and SSB investigation underway
एसएसबी जवान ने खुद को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडो-नेपाल सीमा पर कन्हौली थाना क्षेत्र स्थित रामनगरा कैंप में सोमवार देर रात सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान ने अपनी इंसास राइफल से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। अचानक चली गोली की आवाज से कैंप में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

मृत जवान की पहचान पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिला अंतर्गत गोहल बाटी निवासी नित्यानंद बराल के 31 वर्षीय पुत्र नयन बराल के रूप में हुई है। गोली चलने की आवाज सुनते ही साथी जवान मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने नयन बराल को खून से लथपथ पाया। प्राथमिक उपचार से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसबी अधिकारियों के साथ कन्हौली थाना पुलिस भी कैंप पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; अनंत सिंह के दुश्मन का आत्मसमर्पण; लालू यादव के राजद के टिकट पर उतरे लल्लू मुखिया का सरेंडर 

एसएसबी की ओर से मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है। जांच टीम साथी जवानों से पूछताछ कर रही है और मृतक जवान के हाल के दिनों में व्यवहार व संभावित मानसिक दबाव से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।

घटना के बाद कैंप में शोक का माहौल है। साथी जवानों ने बताया कि नयन बराल शांत स्वभाव का था और अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाता था। हालांकि निजी तनाव या किसी अन्य कारण से संबंधित अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

फिलहाल कैंप परिसर में मीडिया के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है और जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा विस्तृत जांच के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed