फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Road Accident Teacher returning from school in Muzaffarpur dies in road accident crushed by auto

Bihar Road Accident: स्कूल से लौट रही शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत, ऑटो से उतरने के बाद वाहन ने कुचला

Thu, 16 Jan 2025 09:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 16 Jan 2025 09:37 PM IST
सार

स्कूल से लौट रही शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत हो गई। ऑटो से उतरने के बाद सड़क पर वाहन ने कुचल दिया। ऐसे में लोगों ने हादसे के बाद चक्काजाम कर दिया।

विज्ञापन
Bihar Road Accident Teacher returning from school in Muzaffarpur dies in road accident crushed by auto
मृतका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रही एक शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क मार्ग को जाम कर दिया और इसे लेकर खूब विरोध प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शिक्षिका जिले की एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी और शाम को अपने बच्चों को पढ़ाकर लौट रही थी। इसी दौरान एक सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने घंटों तक सड़क मार्ग को जाम कर दिया और विरोध व्यक्त किया। मृतका की पहचान गजाला पानापुर थाना क्षेत्र की रूही फातमा (40) के रूप में हुई है, जो कांटी थाना क्षेत्र के नरसंडा के मुधुबन गांव के स्कूल में तैनात थी और देर शाम को अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान सड़क को पार करने के दौरान में घटना घटी।
विज्ञापन


घटना को लेकर मृतका शिक्षिका के परिजन मो. इकबाल ने कहा है कि भाभी की हर दिन पढ़ाकर घर आती थी। आज देर शाम वो घर लौट रही थी और इसी बीच में एक मिक्सचर मशीन वाली गाड़ी ने उन्हें रौंद दिया, जिसके बाद से मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी बैक हो रही थी, पीछे टीचर ऑटो से उतरी थी और वाहन चालक मौके से भागने में सफल रहा। यह जिले के घटना पानापुर ओपी क्षेत्र के खरिका चौक NH-27 की है। इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहीं पुलिस ने लोगों को समझाकर सड़क से जाम हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और पुलिस ने लोगों को समझाकर सड़क से जाम हटवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए SKMCH भेज दिया। मामले को लेकर पानापुर थाने के प्रभारी अभिषेक कुमार गुप्ता ने बताया है कि पिपराहा की निवासी एक शिक्षिका अपने स्कूल से देर शाम को लौट रही थी। इसी दौरान ऑटो से उतरने के दौरान हादसा हो गया है और उसमें उसी मौत हो गई थी। इसको लेकर आक्रोशित लोगों ने सड़क मार्ग को जाम कर दिया था। लेकिन लोगों को समझाकर शांत कराया गया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed