फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Road Accident People returning Mundan Sanskar Ara accident happened on way four people died on spot

Bihar Road Accident: मुंडन संस्कार से लौट रहे थे लोग और रास्ते में हुआ हादसा, चार लोगों की मौके पर मौत

Thu, 27 Feb 2025 05:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 27 Feb 2025 05:44 PM IST
सार

Ara News Today: गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग जख्मी भी हो गए। ये लोग गुप्ता धाम से मुंडन कराकर लौट रहे थे।

विज्ञापन
Bihar Road Accident People returning Mundan Sanskar Ara accident happened on way four people died on spot
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भोजपुर जिले में कोईलवर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के निकट गुरुवार दोपहर में ऑटो पलटने से चार व्यक्ति की मौत हो गई। इसमें राघोपुर थाना (वैशाली) क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत नयकीपरा टोला के रहने वाले मनोज महतो के सात वर्षीय पुत्र अजीत कुमार, सरायपुर छैकियां निवासी सुहागी देवी की मौत हो गई। मनोज महतो की पत्नी अनीता देवी रायपुर पंचायत छैकिया गांव निवासी किशन महतो के पत्नी प्रमिला देवी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि दो मृतक पटना जिला और दो वैशाली जिला गंगा ब्रिज थाना छौकियां गांव निवासी शिवनंदन महतो की 50 वर्षीय पत्नी सुहागी देवी, राघोपुर थाना क्षेत्र फतेहपुर पंचायत नयकापारी गांव निवासी मनोज महतो के सात वर्षीय पुत्र अजीत कुमार के रूप में पहचान हुई है। बताया जाता है कि पुलिस के द्वारा सभी मृत व्यक्ति को आरा सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया। शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया। नएकापरी गांव में अजीत कुमार के मृत्यु की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को अनीता देवी अपने पुत्र अजीत कुमार और प्रमिला देवी दाउदपुर पटना दानापुर निवासी अपनी बहन के पुत्र के मुंडन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रोहतास के गुप्ता धाम गई हुई थी। ऑटो से मुंडन कर लौटने के दौरान भोजपुर आरा कोईलवर थाना क्षेत्र राजपुर गांव के निकट ट्रक वालों ने धक्का मार दिया। ऑटो में सवार अजीत कुमार की मौत एवं अनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि मृतक के पिता मनोज महतो करीब दो महीने पहले गोवा में काम धंधा के तलाश में गए हुए हैं। वहीं, फतेहपुर नयकीपरा टोला निवासी शिवनाथ महतो की पत्नी प्रमिला देवी ने बताया कि हमको दो बेटी, तीन बेटा समेत पांच बच्चे हैं। हमारी गौतमी अनीता देवी पति मनोज महतो को कोई संतान नहीं था। मेरा छोटा पुत्र अजीत कुमार जन्म के चार दिन का था तो अपनी गोतनी अनीता देवी को पोसपुत्र के रूप में दे दिया था। अनीता देवी मेरी पुत्र को लेकर अपनी बहन के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। लौट के दौरान हादसा में अजीत कुमार की मौत हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed