फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Politics On Lalu Yadav offer CM Nitish Kumar said We don't care who says what

Bihar Politics: लालू यादव के ऑफर पर सीएम नीतीश बोले- कौन क्या कहता है, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता

Mon, 06 Jan 2025 02:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 06 Jan 2025 02:29 PM IST
सार

Full Stop : बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव द्वारा दिए गए इंडिया ब्लॉक में शामिल होने के ऑफर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्ण विराम लगा दिया है। सीएम नीतीश बोले, कौन क्या बोलता है, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।

विज्ञापन
Bihar Politics On Lalu Yadav offer CM Nitish Kumar said We don't care who says what
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में हो रहे राजनीतिक चर्चाओं पर अब विराम लगा दिए हैं। वैशाली जिले के नगमा गांव पहुंचे, जहां पर मुख्यमंत्री नीतीश ने लालू प्रसाद यादव के द्वारा दिए गए ऑफर पर खुलकर बोला है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अब वापस जाने का सवाल ही उत्पन्न नहीं होता है। अटल बिहारी वाजपेयी पर मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा है कि हमें बहुत सम्मान दिए हैं। हमको मुख्यमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने ही बनाया है। प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा कई विभागों के बने स्टॉल का भी निरीक्षण किया है। मुख्यमंत्री बेलसर के नगमा गांव में बने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पहुंचे थे।

विज्ञापन


सीएम बोले, हमारी आदत है...
मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा है कि अब जीविका समूह शहरों में भी शुरू किया जाएगा। हमारी आदत है कि हम घूम-घूम कर सब कुछ देखते रहते हैं। हमारे खिलाफ कौन क्या कहता है, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमारे पार्टी में रहने वाले दो लोग गड़बड़ी कर रहे थे। हमने दोनों को निकाल दिया है। अटल बिहारी वाजपेई का मन था कि हम मुख्यमंत्री बने और हम बन गए, हम जिस समय विभाग में थे तो हमारा सारा काम समय पर होता था और काफी तेजी में सारा काम होता था। अभी हम सब जिले में घूम-घूम कर खुद देख रहे हैं, इन सब लोग को कहे हैं कि जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके हमको दिखाएं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 276 करोड़ 80 लाख रुपये की दी सौगात 
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के क्रम में वैशाली जिला को 276 करोड़ 80 लाख रुपये की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से 344  योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके अंतर्गत 113 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से 118 योजनाओं का उद्घाटन तथा 163 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से 226 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरैला झील का किया जायेगा विकास
वाया नदी की वजह से कई जगह बाढ़ आती है इसलिए वाया नदी की उड़ाही करायी जायेगी। इससे आठ प्रखंडों के लोगों को सुविधा होगी। बरैला झील देश का बहुत महत्वपूर्ण पक्षी विहार है जहाँ बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं। बरैला झील का विकास एवं सौंदर्यीकरण किया जायेगा। इससे पर्यटन एवं मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलेगा।


सीएम ने अन्य घोषणाएं भी की 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा करते हुए कहा कि महुआ में ग्रिड सब-स्टेशन तथा चार प्रखंडों में नये पावर सब स्टेशन का निर्माण कराया जायेगा। हाजीपुर शहर में जल निकासी के लिए नाला का निर्माण कराया जायेगा। इससे हाजीपुर शहर में जल जमाव से मुक्ति मिलेगी। गोरौल में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी, जिससे आस-पास के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। गंडक नदी के हाजीपुर साईड में छूटे हुए भाग में तटबंध का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कराया जायेगा, जिससे बाढ़ एवं जल जमाव से राहत मिलेगी। वैशाली जिले में आमस-दरभंगा रोड के किनारे 1 हजार 293 एकड़ भूमि पर बड़ा औद्योगिक पार्क बनाया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed