फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Politics Mukesh Sahani Targeted Bjp Said It Is the Era of Gran Alliance in Bihar News in Hindi

Politics: मुकेश सहनी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- हमारी लड़ाई अंतिम सांस तक; बिहार में महागठबंधन का दौर है

Thu, 25 Apr 2024 05:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 25 Apr 2024 05:17 PM IST
सार

Mukesh Sahani Attacked BJP: वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी ने आज कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के आवास पर कैप्टेन निषाद सभागर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कांग्रेस उम्मीदवार को विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। 

 

विज्ञापन
Bihar Politics Mukesh Sahani Targeted Bjp Said It Is the Era of Gran Alliance in Bihar News in Hindi
मुकेश साहनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर पहुंचे वीआईपी पार्टी के सुप्रीम और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि हम बीजेपी का विरोध अंतिम समय तक करते रहेंगे। हम बीजेपी के विरोध करने वालों के साथ आकर बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे। इस समय बिहार में महागठबंधन की लहर है। उन्होंने ये बातें कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद के समर्थन रैली के दौरान कही। 

विज्ञापन


मुकेश सहनी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में खराब माहौल को लेकर विरोध है। इसका बड़ा उदाहरण अरविंद केजरीवाल है, जिनको जान बुझकर फंसाया गया और परेशान किया जा रहा है। अब इंडी अलाइंस का दौर है और वह समय दूर नहीं जब देश से एनडीए का सफाया होगा।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में एनडीए के BJP के प्रत्याशी अजय निषाद का विरोध करने के मामले में कहा कि मीडिया ने बताया था हल्की नोकझोंक हुआ करती थीं, अब साथ है। पूरा माहौल एक बार में है। अब हम सब मिलकर साथ में लड़ाई लड़ रहे हैं। अब अजय निषाद के लिए समर्थन के लिए आए हुए हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि पिछड़ा वर्ग निषाद के लोग इनका समर्थन करे। मुकेश सहनी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी कभी नहीं चाहती की निषाद आगे बढ़े। दिसंबर में बीजेपी ने वादा किया था, लेकिन तब सीएम नीतीश कुमार के पाला बदल लेने से विरोध बन गया कि निषाद किसके साथ जायेगा। अब राहुल गांधी ने हमारे ऊपर बहुत विश्वास जताया है कि हमें हमारे हक को देने का काम करेंगे। इसके लिए अब इनके साथ खड़ा हूं और आगे भी रहूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed