फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: paddy plantation is facing problems Due to the scorching sun

Bihar: तपती तेज धूप ने बढ़ाई किसानों की परेशानी, फटने लगी जमीन तो धान रोपनी में आई कमी; डीजल अनुदान के निर्देश

Thu, 01 Aug 2024 12:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 01 Aug 2024 12:46 PM IST
सार

Bihar: धान रोपनी के सही समय होने के बाद भी जिले के कई प्रखंड में किसानों को धान रोपने में परेशानी आ रही है। सरकार और जिला प्रशासन से गुहार लगाई गई है, क्योंकि अब तक लक्ष्य से बेहद कम रोपनी हुई है। वहीं बढ़ती गर्मी के साथ किसानों की मुश्किल बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
Bihar: paddy plantation is facing problems Due to the scorching sun
हताश किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून के कमजोर पड़ने के साथ ही अब किसानों के लिए आफत आ गई है। बढ़ती गर्मी और बारिश नहीं होने के कारण मुजफ्फरपुर के किसान परेशान हताश होने लग गए हैं। जिसके कारण से जिले के कई प्रखंड में धान रोपनी में कमी आने से परेशानी बढ़ गई है। जिसके बाद जिसके बाद अब किसान औने पौने भाव पर पानी पाटवान करने को विवश है। जिले के कई प्रखंड में स्थिति खराब हो गई है।

विज्ञापन


बारिश नहीं होने से बढ़ी परेशानी 
दरअसल बीते तीन हफ्ते से जिले में बारिश नहीं होने के कारण धान के बिचड़े तो तैयार हो गए है, लेकिन इनकी रोपनी के लिए आवश्यक पानी की कमी देखी जा रही है। जिले के कांटी, बोचहा, कटरा, मोतीपुर, मड़वन, कुढ़नी सहित कई प्रखंड में स्थिति जस की तस बनी हुई है। जिसके बाद अब किसान ने इसको लेकर जिला प्रशासन और सरकार से गुहार लगाई है, ताकि समय पर धान की रोपनी की जा सके।
विज्ञापन

 

कृषि विभाग डीजल अनुदान की राशि जल्द उपलब्ध कराए: डीएम 
मामले में डीएम सुब्रत सेन ने बताया की गर्मी बढ़ने और बारिश नहीं होने से परेशानी बढ़ी है। किसान धान के रोपनी को कर सके इसके लिए हम गंभीर है। कृषि विभाग को इस दिशा में निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही डीजल अनुदान राशि को जल्द से जल्द कराया जा सके ताकि किसान अपने खेतों में पानी का पटवन को कर सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed