{"_id":"6846eb6f842ce26d330002e6","slug":"bihar-nitish-mishra-says-role-of-small-and-micro-entrepreneurs-is-important-in-bihar-s-economy-and-employment-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: उद्योग मंत्री ने उद्यमिता संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया संवाद, स्वरोजगार को बताया विकास की कुंजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: उद्योग मंत्री ने उद्यमिता संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया संवाद, स्वरोजगार को बताया विकास की कुंजी
Mon, 09 Jun 2025 07:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 09 Jun 2025 07:41 PM IST
सार
Sheohar News: मंत्री नीतीश मिश्रा ने ‘उद्यमिता संवाद कार्यक्रम’ को युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर बताते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को उद्यमिता की अवधारणाओं से जोड़ना, उनके विचारों को पंख देना और उन्हें क्रियान्वित करने की दिशा में मार्गदर्शन देना है।
विज्ञापन
शिवहर में आयोजित हुआ युवाओं से संवाद कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने सोमवार की शाम शिवहर समाहरणालय के संवाद कक्ष में आयोजित उद्यमिता संवाद कार्यक्रम के दौरान जिले के लघु और सूक्ष्म उद्यमियों को संबोधित कर कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन में लघु एवं सूक्ष्म उद्यमियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिहार आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और इसमें स्थानीय उद्यमियों का योगदान निर्णायक है।
विज्ञापन
‘स्वरोजगार से सशक्त हो रहा बिहार’
मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि बिहार में ‘अपना रोजगार, अपना उद्योग’ की भावना तेजी से पनप रही है। उन्होंने कहा कि नौ लाख से अधिक रजिस्टर्ड उद्यमियों के साथ बिहार एक नई औद्योगिक पहचान गढ़ रहा है। शिवहर जैसे जिलों में 1200 से अधिक लोग स्वरोजगार की दिशा में सक्रिय हैं, जो ग्रामीण स्तर पर आर्थिक विकास की नई इबारत लिख रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Election 2025: चिराग के 243 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले एलान से BJP का किनारा, JDU अध्यक्ष बोले- मुझे नहीं मालूम
विज्ञापन
‘उद्यमिता संवाद युवाओं के लिए सुनहरा अवसर’
मंत्री ने ‘उद्यमिता संवाद कार्यक्रम’ को युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर बताते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को उद्यमिता की अवधारणाओं से जोड़ना, उनके विचारों को पंख देना और उन्हें क्रियान्वित करने की दिशा में मार्गदर्शन देना है। यह कार्यक्रम सरकार, उद्योग जगत और शैक्षणिक संस्थानों के साझा प्रयासों से संचालित होता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा देना, ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करना और नवाचार को प्रोत्साहित करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दिशा में सरकार की कई योजनाएं पहले से चल रही हैं, जिन्हें और अधिक प्रभावी बनाने की जरूरत है।
‘संवाद से बढ़ेगा आत्मविश्वास, मिलेगा मार्गदर्शन’
नीतीश मिश्रा ने कहा कि उद्यमिता के क्षेत्र में काम कर रहे संगठनों और लोगों के साथ संवाद स्थापित करने से युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने लघु और सूक्ष्म उद्योगों को ग्रामीण विकास की रीढ़ बताते हुए कहा कि जब तक गांवों में रोजगार के अवसर नहीं बढ़ेंगे, तब तक व्यापक आर्थिक विकास संभव नहीं होगा।
यह भी पढ़ें- Bihar News: बख्तियारपुर पहुंचे CM नीतीश, गंगा घाट परियोजना का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
इस कार्यक्रम में जिले के प्रशासनिक अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, जदयू के जिला अध्यक्ष कमलेश पांडेय, लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय सहित कई अन्य नेता और सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अपर समाहर्ता मेधावी समेत अन्य अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित किया।