{"_id":"67527a0cc6cf9b239a08f207","slug":"bihar-news-youth-murdered-case-semi-naked-dead-body-found-on-railway-track-bihar-muzaffarpur-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का अर्ध नग्न शव, शरीर पर मिले चाकू के कई गहरे निशान; पुलिस को नहीं पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का अर्ध नग्न शव, शरीर पर मिले चाकू के कई गहरे निशान; पुलिस को नहीं पता
Fri, 06 Dec 2024 09:45 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 06 Dec 2024 09:45 AM IST
सार
Murdered Case : रेलवे ट्रैक के पास एक युवक की लाश मिली। शरीर पर कई जगह चाक़ू से हमला के निशान थे। शरीर पर कपड़े भी नाम मात्र के थे। वहीं स्थानीय पुलिस का कहना है कि मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
शव को ले जाते स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मुजफ्फरपुर में रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक की अर्ध नग्न हालत में लाश मिली। स्थानीय लोगो की जब नजर पड़ी तो सभी उसे लेकर आनन फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे।इस दौरान में मौके पर मौजूद चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया है। मामला सदर थाना क्षेत्र के हाजीपुर मुजफ्फरपुर रेल खंड के डाउन लाइन भगवानपुर पुल के पास की है। मृतक की उम्र करीब 25-26 वर्ष बताई जा रही है। उसके शरीर पर केवल अंडर वियर है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है।आसपास के लोग इस बात की आशंका जता रहे हैं कि युवक की पिटाई कर उसके कपड़े को फाड़ कर यहां पर लाकर फेंक दिया गया है। मृतक के चेहरे सहित शरीर के कई हिस्सों पर कई गहरे जख्म मिले हैं।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के पास अर्द्ध नग्न अवस्था में पड़ी थी लाश
घटना के संबंध में स्थानीय मोहम्मद नौशाद ने बताया कि मुझे अचानक एक लाश जैसी दिखाई दी। जब नजदीक पहुंचा तो देखा कि एक युवक है, जिसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं है। वह सिर्फ अंडर वियर में था, जिसके बाद कुछ स्थानीय लोग उसको उठा कर अस्पताल ले गए। युवक देखने में करीब 25 वर्ष के पास का लग रहा है। उसके शरीर पर चाकू से वार के कई जख्म हैं। लोगों का कहना है कि कहीं अन्यत्र स्थान से लाकर इस युवक को रेल लाइन के पास में अंधेरे में फेंक दिया है। वहीं शहर के निजी अस्पताल के इमरजेंसी इंचार्ज ने बताया कि एक शव को यहां लाया गया था। उसके शरीर पर कई गहरे जख्म पाए गये हैं। पोस्टमोर्टम के लिए शव को एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस को नहीं है जानकारी
इस पूरे मामले में सदर थाना की पुलिस ने किसी डेड बॉडी के मिलने से संबंधित जानकारी से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि अगर ऐसा कोई डेड बॉडी बरामद हुआ है तो पुलिस इस मामले की तफ्तीश करेगी।
विज्ञापन