फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News young bike rider found soaked in blood on the roadside, panic due to suspicion of murder

Bihar News: सड़क किनारे खून से लथपथ मिला बाइक सवार युवक का शव, हत्या की आशंका से हड़कंप

Mon, 12 May 2025 02:17 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 12 May 2025 02:17 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब फंदा गांव के पास सड़क किनारे एक युवक की लाश मिली। जैसे ही लोगों को इस बारे में पता चला, गांव में यह खबर तेजी से फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन
Bihar News young bike rider found soaked in blood on the roadside, panic due to suspicion of murder
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब फंदा गांव के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। शव मिलते ही यह खबर पूरे गांव में तेजी से फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के शव से कुछ ही दूरी पर उसकी बाइक भी टूटी-फूटी हालत में मिली है। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर चुकी है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय मो इरशाद खान बनौली गांव सरैया थाना क्षेत्र के गांव वाले के रूप में की गई है।

विज्ञापन


इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीण चंदन कुमार सिंह ने बताया कि वे सुबह काम पर जा रहे थे। उसी दौरान फंदा गांव के पास सड़क किनारे एक गड्ढे में एक युवक का शव दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर उसके शरीर पर गहरे चोट के निशान थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने उसे बुरी तरह पीटकर यहां फेंक दिया हो। शव के पास एक बाइक भी मिली है, जो शायद उसी युवक की है। चंदन ने बताया कि उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पारू थाना की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक की उम्र करीब 24 से 25 साल होगी और देखने से लगता है कि वह आसपास का ही रहने वाला था। बाइक भी इसी जिले की है। सबको शक है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: घर लौटते वक्त थम गई जिंदगी! जेसीबी की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत


घटना के बारे में पारू थाना प्रभारी मोनू कुमार ने जानकारी दी कि फंदा गांव के पास एक युवक का शव सड़क किनारे मिला है। शव के पास ही उसकी बाइक भी टूटी-फूटी हालत में मिली है। मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान हैं।

उन्होंने बताया कि जांच के लिए FSL (फॉरेंसिक टीम) को भी बुलाया गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। मृतक की पहचान सरैया थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। थाना प्रभारी ने कहा कि पहली नजर में यह मामला हत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण साफ हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed