Bihar News: बिहार की बेटी अपराजिता ने रचा एक और कीर्तिमान, ननकुआं इवेंट में जीता गोल्ड व कांस्य पदक
Bihar News: मुज्जफरपुर की अपराजिता मिश्रा ने जॉर्जिया में एक और इतिहास रच दिया है। उन्होंने बाटूमी इंटरनेशनल वुशू चैंपियनशिप के सीनियर कैटेगरी में भाग लेकर स्वर्ण और कांस्य पदक प्राप्त करके एक बार फिर से मुजफ्फरपुर का नाम रौशन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वुशू खिलाड़ी अपराजिता मिश्रा ने जॉर्जिया में एक और बड़ा कीर्तिमान बनाया है। उन्होंने गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का मान बढ़ा दिया है। गुरु दिनेश मिश्रा मार्शल आर्ट एकेडमी मुजफ्फरपुर की अपराजिता मिश्रा ने बाटूमी इंटरनेशनल वुशू चैंपियनशिप के सीनियर कैटेगरी में भाग लेकर स्वर्ण और कांस्य पदक प्राप्त करके एक बार फिर से मुजफ्फरपुर का नाम रौशन किया है।
जिले की पहली महिला वुशू खिलाड़ी है, जिसने इंटरनेशनल प्रतियोगिता में मेडल जीता है। इसके पहले उन्होंने सिल्वर मेडल जीतकर विदेशी धरती पर देश का नाम ऊंचा किया था। इसकी जानकारी को मुजफ्फरपुर जिला वुशू संघ की सचिव इशा मिश्रा ने दी है।
अपराजिता मिश्रा के मेडल लाने की खुशी में बिहार के साथ ही मुजफ्फरपुर जिला वुशू संघ के खिलाड़ियों में काफी उल्लास का माहौल है। बिहार वुशू संघ के अध्यक्ष डॉ अमूल्य सिंह, सीनियर उपाध्यक्ष मुकुटमणि, उपाध्यक्ष डॉ सतीश झा, उपाध्यक्ष डॉ बी प्रियम, बिहार वुशू संघ के महासचिव सुमन मिश्रा ने बधाई दी है और कहा कि यह पल भारत के लिए बड़े गर्व की बात है।
बता दें कि वुमेंस कैटेगरी के ननकुआं इवेंट में मेजबान जॉर्जिया के साथ कजाखिस्तान, भारत, ईरान, बुल्गारिया समेत नौ देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। फाइनल में अपराजिता मिश्रा ने एक साथ में स्वर्ण पदक हासिल किया है।