{"_id":"667d25f1832a61490c020099","slug":"bihar-news-woman-jumped-into-the-pond-with-her-daughter-unable-to-repay-the-loan-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक खबर: लोन नहीं चुकाने पर महिला अपनी बेटी के साथ पोखर में कूदी, डूबने से हुई मौत; वैशाली का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक खबर: लोन नहीं चुकाने पर महिला अपनी बेटी के साथ पोखर में कूदी, डूबने से हुई मौत; वैशाली का मामला
Thu, 27 Jun 2024 02:12 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 27 Jun 2024 02:12 PM IST
सार
MP News: जंदाहा थाना क्षेत्र के शेरपुर चंवर स्थित पोखर में डूबने से मां व बेटी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामला लोन से संबंधित बताया गया है।
विज्ञापन
पोखर में डूबने से महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के शेरपुर चंवर स्थित पोखर में डूबने से मां व बेटी की मौत हो गई। घटना की जानकारी उस दौरान मिली जब गांव के बच्चे चंवर में बकरी चराने गए थे। पोखर में महिला और बच्ची का शव उपलते देख बच्चों ने शोर शराबा किया।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही गांव के लोग जुट गए। लोगों ने घटना की जानकारी जंदाहा थाना की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। महिला के पति दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक महिला ने समिति से लोन लिया था। लोन के लिए समूह वाले महिला को काफी परेशान करते थे।
विज्ञापन
बीते दिनों समूह वालों ने महिला को लोन के लिए परेशान किया था। महिला ने बीती रात्रि अपने घर से निकलकर पोखर में डूबकर अपनी पुत्री के साथ जान दे दी। घटना के संबंध में मृतक के पड़ोसी ने बताया कि महिला समूह से लोन ली हुई थी। समूह वाले बीते दिनों घर पर आकर लोन के लिए तंग कर रहे थे। इसलिए महिला अपने पुत्री के साथ पोखर में डूब कर जान दे दी। पड़ोसी ने बताया कि कल दिन भर महिला अपने पुत्री के साथ घर में थी। बीती रात घर से निकल कर पोखर में जाकर डूब गई। मृतक की पहचान स्थानीय राजदेव राज के 30 वर्षीय पत्नी शोभा देवी एवं पुत्री 8 वर्षीय सुरूची कुमारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन