फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: When the administration's bulldozer was used, the homes of landless families were destroyed

Bihar News: प्रशासन का चला बुलडोजर तो उजड़ गए भूमिहिन परिवारों के आशियाने, लोगों ने लगाई गुहार

Thu, 25 Jul 2024 12:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 25 Jul 2024 12:04 PM IST
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड में भुमिहीन परिवार के आशियानों पर जिला प्रशासन का बुल्डोजर चला है। बता दें कि विभाग के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। जिसमें कई लोगों को चिंहित कर यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन की यह कार्रवाई के दौरान लोगों को रोते बिलखते देखा गया।

विज्ञापन
Bihar News: When the administration's bulldozer was used, the homes of landless families were destroyed
उजड़ गए भूमिहिन परिवारों के आशियाने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरा मामला जिले के औराई के राजखंड उत्तरी पंचायत के वार्ड 9 के कोरियाही गांव का बताया गया है। जहां पर पिछले कई दशकों से महादलित परिवार के लोग आशियाना बनाकर जीवन यापन कर रहे थे। इनके पास अपनी खुद की जमीन नहीं है। वहीं पर इनके पूर्वजों के नाम पर मात्र एक डिसमिल जमीन है, जिसे लेकर कई बार इन लोगों ने सरकार से और पदाधिकारी से 3 डिसमिल जमीन मुहैया करवाने की मांग की, लेकिन आज तक इनकी किसी ने फरियाद नहीं सुनी। जिसके बाद थक हारकर सभी परिवार सरकारी जमीन पर बस गए। अब जिसके आशियानों को बुल्डोजर ने पुरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा अब तक गरीब परिवारों के घर और आशियाने उजाड़ने में दिलचस्पी दिखाई गई है, लेकिन बड़े-बड़े कब्जा धारियों तक उनकी पहुंचने की हिम्मत तक नहीं हुई। उनके पहुंचे और पावर के सामने विभाग के पदाधिकारी घुटने टेक देती है और अब देखना होगा कि उन बड़े कब्जा धारियों तक प्रशासन का बुलडोजर कब तक पहुंच पाता है। वहीं इसको लेकर ग्रामीण शंकरदेव पासवान ने बताया पूर्वजों के जमाने से सरकारी जमीन पर बसे थे। 45 लोगों का परिवार है, इनके पास निजी जमीन नहीं है।
विज्ञापन


एक डिसमिल जमीन पूर्वजों के नाम से है। विभाग बुल्डोजर से पूरे समान को ध्वस्त कर दिया है। जबकि बसाने के बाद विभाग को उजाड़ना चाहिए क्या? जितनी बड़ी तत्पदता से गरीब के आशियाना को उजाड़ा जाता है क्या प्रशासन कभी बड़े राजनीतिक रसूख वाले इस दिशा में तत्परता दिखाते हैं। वहीं इस पूरे मामले को लेकर औराई प्रखंड के अंचल अधिकारी ने कहा कि मधुमिता कुमारी ने कहा कि अवैध कब्जे को लेकर कार्रवाई की गई है। जो परिवार को हटाया गया है, उन्हें चिन्हित कर भूमिहीन परिवारों को जल्द भूमि निर्गत की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed