{"_id":"68e4e5042b82a560f906109c","slug":"seen-together-at-night-bodies-found-in-the-morning-patna-news-c-1-1-noi1443-3490837-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: रात में साथ दिखे, सुबह मिला शव, भोजपुर में जमीन विवाद बनी मौत की वजह; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: रात में साथ दिखे, सुबह मिला शव, भोजपुर में जमीन विवाद बनी मौत की वजह; जानें मामला
Tue, 07 Oct 2025 04:28 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 04:28 PM IST
सार
Bihar Crime: मृतक के बेटे ने बताया कि सोमवार की रात करीब 11 बजे तक उसके पिता विवादित जमीन से जुड़े व्यक्ति के साथ थे। इस दौरान दोनों की बातचीत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।
विज्ञापन
मृतक के शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहिरो लख के बगल से मंगलवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के गोढना रोड गोरिया बाबा निवासी 50 वर्षीय शिवजी यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवजी यादव घर के पास ही खटाल बनाकर रहते थे।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, मृतक का पड़ोस के ही कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा था। मृतक के बेटे ने बताया कि सोमवार की रात करीब 11 बजे तक उसके पिता विवादित जमीन से जुड़े व्यक्ति के साथ थे। इस दौरान दोनों की बातचीत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। लेकिन उसके बाद शिवजी यादव घर नहीं लौटे। सुबह उनकी लाश बहिरो लख के समीप संदिग्ध हालत में पड़ी मिली।
विज्ञापन
पढे़ं; पानी प्लांट के स्टाफ की संदिग्ध अवस्था में मौत, परिजनों ने कहा- हत्या हुई है; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि जमीनी विवाद के चलते विरोधियों ने शिवजी यादव की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई और शव को फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही नवादा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है ताकि मौत की असली वजह का खुलासा हो सके।