{"_id":"665ff74e7b70f848c80563cf","slug":"bihar-news-video-went-viral-after-bjp-candidate-sushil-kumar-lost-the-election-from-muzaffarpur-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बीजेपी प्रत्याशी सुशील कुमार चुनाव हारे, स्वामी रंगानाथ आचार्य ने नेतागिरी समाप्त होने का दिया था श्राप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बीजेपी प्रत्याशी सुशील कुमार चुनाव हारे, स्वामी रंगानाथ आचार्य ने नेतागिरी समाप्त होने का दिया था श्राप
Wed, 05 Jun 2024 10:57 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 05 Jun 2024 10:57 AM IST
सार
Bihar: औरंगाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह के चुनाव हारने के बाद मगध प्रमंडल में एक वीडियों वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में एक साधु औरंगाबाद सांसद सुशील सिंह पर हिन्दुओं को बेचकर राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
स्वामी से मिलते हुए भाजपा प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजेपी प्रत्याशी सुशील कुमार चुनाव हार गए। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्वामी रंगानाथ आचार्य ने उन्हें नेतागिरी समाप्त होने का श्राप दिया था। बता दें कि औरंगाबाद लोकसभा सीट पर मतगणना के बाद बीजेपी सांसद सुशील कुमार सिंह हार गए। वहीं राजद प्रत्याशी सह जदयू के बागी नेता पूर्व विधायक अभय कुशवाहा ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
क्या था मामला
बिहार के गया जिले के टिकारी प्रखंड कें रामेश्वर बाग में बीते साल नवंबर के माह में आयोजित दिव्य चातुर्मास व्रतानुष्ठान सह श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ चल रहा था। उस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने बने मठ में उनपर हमला कर दिया, लेकिन कई शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। जिससे मठ के स्वामी प्रशासनिक सिस्टम से नाराज थे। इसी दौरान कुछ दिनों के बाद यानि 29 अक्टूबर 23 को औरंगाबाद के बीजेपी सांसद सुशील कुमार सिंह मठ के स्वामी रंगनाथाचार्या मुलाकात करने गए थे, लेकिन उनको मठ के स्वामी के आक्रोश का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
आज औरंगाबाद सांसद सुशील सिं के हारने के बाद यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। औरंगाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुशील सिंह के हार के बाद वायरल वीडियों का खुब चर्चा हो रहा है। लोगों का कहना है कि एक साधु के श्राप के कारण औरंगाबाद लोकसभा सीट से सांसद सुशील कुमार सिंह हार तो गए, लेनिक साधु का श्राप देश में पूरे बीजेपी परिवार को भुगतना पड़ रहा है। कम से कम पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिली थी, लेकिन इस बार नहीं मिल सका।
विज्ञापन