फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar news : vaishali top 10 criminal chandrashekhar alias jhandu arrested in vaishali for loot and arms act

Bihar News: वैशाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, टॉप-10 अपराधी चन्द्रशेखर उर्फ झंडू को किया गिरफ्तार

Wed, 21 May 2025 03:46 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 21 May 2025 03:46 PM IST
सार

Bihar: वैशाली पुलिस की ओर से जिले के वांछित एवं कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है।

विज्ञापन
bihar news : vaishali top 10 criminal chandrashekhar alias jhandu arrested in vaishali for loot and arms act
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वैशाली के बिदुपुर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले के टॉप-10 कुख्यात अपराधियों में शामिल लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के वांछित आरोपी चन्द्रशेखर कुमार उर्फ झंडू को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के गोपालपुर पेठिया के निकट से की गई। गिरफ्तार अपराधी की पहचान गोपालपुर चकनाई निवासी स्वर्गीय विष्णुदेव कुमार के पुत्र चन्द्रशेखर कुमार उर्फ झंडू के रूप में हुई है।

विज्ञापन

इस संबंध में सदर एसडीपीओ वन ओमप्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैशाली पुलिस की ओर से जिले के वांछित एवं कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है।

विज्ञापन

एसडीपीओ ने बताया कि चन्द्रशेखर कुमार उर्फ झंडू कई संगीन मामलों में वांछित था। 14 जनवरी को इसने सारण जिले के एक फाइनेंस कर्मी से कंचनपुर (बिदुपुर) के समीप लूट की घटना को अंजाम दिया था। वहीं, 16 जनवरी को यह अपने साथियों के साथ बिदुपुर थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुर मिडिल स्कूल के पास केला बगान में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। उस समय पुलिस की कार्रवाई में एक बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन चन्द्रशेखर उर्फ झंडू पुलिस पर फायरिंग करते हुए अपने अन्य साथियों के साथ फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: उत्क्रमित मध्य विद्यालय में व्यापक अनियमितता उजागर, प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप; ग्रामीणों में आक्रोश

बिदुपुर थाना पुलिस ने लगातार उसका पीछा करते हुए अंततः मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसकी आपराधिक गतिविधियों का और भी विस्तृत खाका तैयार कर रही है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि उसने आसपास के जिलों में किन-किन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। एसडीपीओ ने बताया कि चन्द्रशेखर उर्फ झंडू वैशाली जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल था और उसकी गिरफ्तारी से जिले में अपराध पर लगाम लगाने में काफी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed