फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Two shooters arrested in property dealer murder case

Bihar News: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा, दो शूटर गिरफ्तार; आठ लाख में हुई थी हत्या की सुपारी

Tue, 22 Apr 2025 05:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 22 Apr 2025 05:41 PM IST
सार

Bihar: प्रभारी सिटी एसपी विद्यासागर ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार शूटरों की पहचान पारू थाना क्षेत्र के अभिषेक कुमार और साहेबगंज थाना क्षेत्र के दीपक कुमार सिंह के रूप में हुई है। इनमें दीपक कुमार सिंह एक कुख्यात अपराधी है।

विज्ञापन
Bihar News: Two shooters arrested in property dealer murder case
पकड़े गए दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में हुए चर्चित प्रॉपर्टी डीलर रामकिशोर चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह जमीन के रास्ते को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक के पड़ोसी और कुख्यात अपराधी बिट्टू कुमार ने रास्ते के विवाद को लेकर इस वारदात की साजिश रची थी। बिट्टू कुमार ने हत्या के लिए एक दूसरे गिरोह के दो शूटरों को ₹8 लाख की सुपारी दी थी, जिसमें ₹3 लाख की अग्रिम राशि पहले ही दे दी गई थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

कैसे घटी घटना
18 मार्च 2025 को सदर थाना क्षेत्र के पता ही के पास टुनटुन चौधरी की अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वे उस वक्त अपने घर लौट रहे थे। हत्या के बाद मृतक के पिता के बयान पर सदर थाना में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। तभी से पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।

विज्ञापन


पढ़ें: 24 अप्रैल को पीएम मोदी की प्रस्तावित रैली को लेकर एटीएस सतर्क, दरभंगा रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार शूटरों की पहचान
प्रभारी सिटी एसपी विद्यासागर ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार शूटरों की पहचान पारू थाना क्षेत्र के अभिषेक कुमार और साहेबगंज थाना क्षेत्र के दीपक कुमार सिंह के रूप में हुई है। इनमें दीपक कुमार सिंह एक कुख्यात अपराधी है और उस पर पूर्वी चंपारण व मुजफ्फरपुर के कई थाना क्षेत्रों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों शूटरों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही, इस हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहराई से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed