फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Tejashwi Yadav education, RJD spokesperson Madhu Manjari taunt on Deputy CM Vijay Sinha

Bihar: तेजस्वी की शिक्षा पर RJD प्रवक्ता बोलीं- BJP अपने गिरेबान में झांके, जानें विजय सिन्हा के लिए क्या कहा

Mon, 09 Sep 2024 07:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 09 Sep 2024 07:21 PM IST
सार

Muzaffarpur News: राजद प्रवक्ता मधु मंजरी ने कहा कि भाजपा के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के छठी पास होने पर सवाल उठाने के बजाय भाजपा नेताओं को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। तेजस्वी यादव की शैक्षणिक योग्यता को लेकर उन्होंने कहा कि उनके काम ही उनकी असली पहचान हैं।
 

विज्ञापन
Bihar News: Tejashwi Yadav education, RJD spokesperson Madhu Manjari taunt on Deputy CM Vijay Sinha
राजद नेता मधु मंजरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में राजद नेत्री और प्रवक्ता मधु मंजरी ने भाजपा पर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाने को लेकर भाजपा की आलोचना की है। मधु मंजरी ने कहा कि तेजस्वी यादव की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाने वाले भाजपा नेता पहले अपने डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के छठी पास होने की स्थिति पर गौर करें, जो खुद डिप्टी सीएम बने हुए हैं।

विज्ञापन

 
‘तेजस्वी यादव ने ऐतिहासिक काम किए’
मधु मंजरी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव बिहार के रोल मॉडल हैं और उनके 17 महीने के कार्यकाल को पूरे बिहार ने देखा है। एनडीए के प्रत्याशी अभिषेक झा द्वारा तेजस्वी यादव को 9वीं फेल बताने पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की शैक्षणिक योग्यता से ज्यादा महत्वपूर्ण है उनकी काम करने की क्षमता। क्या सचिन तेंदुलकर (क्रिकेटर) की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाए जाते हैं? इसी तरह, तेजस्वी यादव ने भी अपने कार्यकाल में कई ऐतिहासिक काम किए हैं।
विज्ञापन

 
दो दिन के प्रवास पर रहेंगे तेजस्वी
तेजस्वी यादव के आगामी कार्यक्रमों को लेकर मधु मंजरी ने कहा कि तेजस्वी यादव 16 और 17 सितंबर को दो दिनों के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे 11 विधानसभा क्षेत्रों के राजद कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनके मुद्दों को सुनेंगे। यह यात्रा राजद के बूथ लेवल कार्यकर्ताओं की समस्याओं को समझने और उन्हें समाधान देने के लिए होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bihar News: Tejashwi Yadav education, RJD spokesperson Madhu Manjari taunt on Deputy CM Vijay Sinha
राजद प्रवक्ता आरजू खान - फोटो : अमर उजाला

‘सत्ता के खिलाफ सवाल उठाना हुआ मुश्किल’
राजद प्रवक्ता आरजू खान ने कहा कि बिहार में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है और सत्ता के खिलाफ सवाल उठाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि शैक्षणिक योग्यता की कमी वाले लोगों द्वारा किए गए महान कार्यों का इतिहास गवाह है। तेजस्वी यादव ने शराब पर पाबंदी, जाति आधारित गणना और नौकरी देने जैसे महत्वपूर्ण काम किए हैं, जिनकी पूरी दुनिया सराहना कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed