Bihar News: जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Bihar: घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और शव को गड्ढे से बाहर निकाला। किशोर की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना पर तिसीऔता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विस्तार
वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड अंतर्गत बिजरौली पंचायत के टोलापर में मंगलवार को जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिजरौली गांव निवासी प्रमोद चौरसिया के पुत्र बिट्टू कुमार (16) के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार, बिट्टू अपने बहनोई के साथ खेत की ओर गया था। इसी दौरान उसे शौच की जरूरत पड़ी। शौच के बाद जब वह हाथ धोने के लिए पोखरनुमा गड्ढे के पास गया तो उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पढ़ें: नदी में डूबने से बुझा परिवार का इकलौता चिराग, पांच वर्षीय बालक की मौत; परिजन बेसुध
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और शव को गड्ढे से बाहर निकाला। किशोर की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना पर तिसीऔता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि चिमनी भट्टों के लिए जेसीबी से कई जगहों पर मिट्टी की खुदाई की जाती है। खनन विभाग के नियमों की अनदेखी कर की जा रही यह खुदाई बरसात के दिनों में लोगों के लिए खतरा बन जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने से हादसों का अंदेशा बढ़ जाता है और आए दिन जानें जा रही हैं। तिसीऔता थाने की पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि डूबने से किशोर की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।