{"_id":"665831b46f322961ad06c365","slug":"bihar-news-stf-arrested-rananjay-singh-a-criminal-with-a-bounty-of-rs-3-lakh-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: तीन लाख का इनामी अपराधी रणंजय सिंह गिरफ्तार, प्रॉपर्टी डीलर हत्या मामले में था फरार; STF ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: तीन लाख का इनामी अपराधी रणंजय सिंह गिरफ्तार, प्रॉपर्टी डीलर हत्या मामले में था फरार; STF ने की कार्रवाई
Thu, 30 May 2024 01:28 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 30 May 2024 01:28 PM IST
सार
Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड मामले में फरार चल रहे 3 लाख के इनामी रणंजय कुमार उर्फ ओमकार सिंह को बिहार एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। ओमकार सिंह का पकड़ा जाना पुलिस की बड़ी कामयाबी है।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रंजन ओंकार सिंह का असली नाम विजय प्रसाद सिंह है और वह मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले के मझौल थाना क्षेत्र के चिरैया बरियारपुर का निवासी है। वर्तमान में वह मुजफ्फरपुर जिला मिठनपुरा थाना क्षेत्र के पीएनटी कॉलोनी रोड में रह रहा था। वहीं उसके खिलाफ नगर थाना कांड संख्या 614/23 दिनांक 22.07.23 के IPC की धारा 302, 307, 379 के साथ 120बी/34 भा.द.वि. और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन
शहर के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही सहित चार लोगों की हत्या मामले में फरार चल रहा था और इस मामले में पुलिस को लम्बे समय से इसकी तलाश थी। ओंकार सिंह के खिलाफ में मुजफ्फरपुर के विभिन्न थानों में हत्या और रंगदारी समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिसमे आशुतोष शाही हत्याकांड प्रमुख है।
विज्ञापन
बीते जुलाई 2023 में उसने अपने सहयोगी अपराधियों मंटु शर्मा और गोविन्द शर्मा के साथ मिलकर चर्चित जमीन कारोबारी आशुतोष शाही और उनके तीन प्राइवेट गार्ड की हत्या कर दी थी। मंटु शर्मा और गोविन्द शर्मा को पहले ही STF की टीम ने रामेश्वरम से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वही इसको लेकर पुलिस ने इश्तहार चस्पा करवाया था, लेकिन उसके बाद भी अब तक फरार चल रहा था।
विज्ञापन