{"_id":"66fc1679539cc5cfbe0c47c2","slug":"bihar-news-smugglers-arrived-in-muzaffarpur-with-a-consignment-of-liquor-police-seized-it-and-arrested-one-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुजफ्फरपुर में शराब की खेप लेकर पहुंचे तस्कर, पुलिस ने 20 लाख की खेप के साथ एक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुजफ्फरपुर में शराब की खेप लेकर पहुंचे तस्कर, पुलिस ने 20 लाख की खेप के साथ एक को किया गिरफ्तार
Tue, 01 Oct 2024 09:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 01 Oct 2024 09:04 PM IST
सार
Muzaffarpur News: SDPO बिनीता सिन्हा ने कहा कि शराब की एक बड़ी खेप को पकड़ा गया है। इस दौरान दो पिकअप वैन जब्त की गई हैं। वहीं, मौके से एक तस्कर को भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर पुलिस ने अहियापुर थानाक्षेत्र से जांच के दौरान शराब की खेप को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि हरियाणा में बनी शराब की खेप को लेकर लोकल लेवल पर सप्लाई करने की तैयारी थी। पुलिस ने 20 लाख रुपये से अधिक की शराब के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। पुलिस ने यह कार्रवाई अहियापुर थानाक्षेत्र के चंदन बखड़ी के पास की। एसडीपीओ टाउन टू विनिता सिन्हा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
SDPO बिनीता सिन्हा ने कहा कि शराब की एक बड़ी खेप को पकड़ा गया है। इस दौरान दो पिकअप वैन जब्त की गई हैं। वहीं, मौके से एक तस्कर को भी पकड़ा गया है, जो अहियापुर का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस लोकल लिंक की भी जानकारी जुटा रही है। शराब हरियाणा की बनी हुई है, इसको लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन