मुस्लिम-यादव विवादित बयान: RJD का MP देवेश चंद्र ठाकुर पर तंज, ‘RK सिंह अभी आरा से हारे हैं, आगे पता चल जाएगा’
Devesh Chanda Thakur Controversy: राजद नेता ने कहा कि उनके (देवेश चंद्र ठाकुर) द्वारा दिए गए बयान से देश को एकता और अखंडता पर आघात पहुंचा है। यह खेदजनक है। उनके बयान ने हमें भी आहत किया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह जरूरी नहीं कि जो हमें वोट दे, हम उसी का काम को करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीतामढ़ी से नव निर्वाचित सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के बयान को लेकर बिहार की राजनीति का सियासी पारा बढ़ा हुआ है। जदयू सांसद द्वारा यादव मुस्लिम और अन्य जातियों को लेकर दिए गए बयान पर राष्ट्रीय जनता दल लगातार सवाल उठा रहा है। अब राजद के मीनापुर से MLA राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देवेश चंद्र ठाकुर का बयान देश की एकता और अखंडता को आहत करने वाला है। उनके दिए गए बयान ने लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत कड़ी को आहत किया है। मैं खुद उनके दिए गए बयान से आहत हूं।
राजद के विधायक मुन्ना यादव ने कहा कि यही नहीं, आरा के पूर्व सांसद और भारत सरकार के मंत्री रहे आरके सिंह द्वारा दिए गए विवादित बयान पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि आरके सिंह कहते हैं कि जो गांव ने मुझे वोट नहीं दिया उसको देख लेंगे। आरके सिंह को पता होना चाहिए कि लोकसभा का चुनाव अभी हुआ है, अभी आगे भी चुनाव होने वाले हैं। अभी तो जान बची है, आने वाले चुनाव में इन्हें सब जनता मिलकर समझा देगी।
राजद एमएलए ने कहा कि लोकतंत्र में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक जानकार और अच्छा इंसान इस तरह का बयान कैसे दे सकता है। मैं खुद इसकी निंदा करता हूं। जो देवेश चंद्र ठाकुर कहते हैं कि मुझे तो 2% वोट मिला है तो यह गर्व करने वाली बात होनी चाहिए कि इन लोगों ने अपनी विचारधारा से हटकर वोट करने का काम किया है। देवेश चंद्र ठाकुर को ऐसे लोगों के चरण स्पर्श करने चाहिए थे।
राजद नेता मुन्ना यादव ने कहा कि उनके (देवेश चंद्र ठाकुर) द्वारा दिए गए बयान से देश को एकता और अखंडता पर आघात पहुंचा है। यह खेदजनक है। देवेश चंद्र ठाकुर के बयान ने हमें भी आहत किया है। RJD विधायक ने कहा है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह जरूरी नहीं कि जो हमें वोट दे, हम उसी का काम को करें।