फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News : Panchayati Raj Minister's son receives death threat muzaffarpur bihar police

Bihar News : बिहार सरकार के मंत्री पुत्र को मिली जान से मारने की धमकी, कहा-दस लाख दो वरना...

Wed, 01 Oct 2025 10:19 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 01 Oct 2025 10:19 AM IST
सार

Bihar : बिहार सरकार के मंत्री के पुत्र से अपराधियों ने दस लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। अब मंत्री के पुत्र ने थाना में आवेदन देकर अपराधियों को गिरफ्तार करने की अपील की है। 

विज्ञापन
Bihar News : Panchayati Raj Minister's son receives death threat muzaffarpur bihar police
बिहार सरकार के मंत्री पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के बेटे कृष्ण मुरारी उर्फ मुरली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के बेटे कृष्ण मुरारी उर्फ मुरली से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। इतना ही नहीं, रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। मामला मुजफ्फरपुर जिले की है। अब पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के बेटे कृष्ण मुरारी उर्फ मुरली ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: बेगूसराय में दुर्गा प्रतिमा बनी चर्चा का विषय, माता ने महिषासुर नहीं बल्कि डोनाल्ड ट्रंप का किया वध
विज्ञापन


क्या है मामला?
इस मामले में बिहार सरकार के मंत्री पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के बेटे कृष्ण मुरारी उर्फ मुरली का कहना है कि मंगलवार की रात करीब 9:53 बजे वह गोबरसही डुमरी स्थित अपने आवास पर थे। उसी दौरान उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें यह कहा गया कि एक सप्ताह के भीतर 10 लाख रुपए दो वरना गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो। बातचीत के दौरान कृष्ण मुरारी ने कॉल करने वाले का नाम भी पूछा, तो उधर से धमकी देने वाले ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि नाम मक़त पूछो। जो कहा वह करो वरना गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो। यह कहते ही उधर से कॉल कट गया। फिर आननफानन में कृष्ण मुरारी उर्फ मुरली ने मुजफ्फरपुर एसएसपी को कॉल कर के इस घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Voter List 2025: फाइनल वोटर लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम, चुनाव आयोग अपलोड कर दी पूरी सूची

जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में एसएसपी सुशील कुमार ने उन्हें मामला दर्ज कराने की बात कही। फिर कृष्ण मुरारी उर्फ मुरली ने सदर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उक्त आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। जिस नंबर से धमकी वाला कॉल आया था, कृष्ण मुरारी ने उस मोबाइल नंबर को भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। इस मामले में एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कॉल डिटेल के आधार पर नंबर की जांच-पड़ताल की जा रही है। एसएसपी सुशील कुमार ने आश्वासन देते हुए कहा है कि आरोपी को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


                                           

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed