फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: One died under suspicious circumstances in Muzaffarpur

Bihar: संदिग्ध परिस्थितियों में एक की मौत…कई बीमार, जहरीली शराब पीने से जताई जा रही आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 03 Sep 2024 12:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 03 Sep 2024 12:22 PM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर में एक शख्स की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। जिसको लेकर परिजन ने यह आशंका जताया है कि उसकी मौत जहरीले पदार्थ यानी शराब पीने से हुई है। मृतक के मुंह से इस दौरान बदबू और झाग भी निकल रही थी। 
 

विज्ञापन
Bihar News: One died under suspicious circumstances in Muzaffarpur
घर के बाहर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में दीघरा इलाके के एक गांव में देर शाम कथित शराब पीने से एक की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। वहीं इसमें अन्य लोग भी शामिल थे, जो की अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं। इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक एल्यूमिनियम के कबाड़ की दुकान में काम करने वाले कई मजदूर जुटे हुए थे और देर शाम को सभी ने यहां शराब पी ली थी, जिसके बाद कई लोगों की तबियत भी बिगड़ने लगी, जिसके बाद इस मामले की जानकारी अन्य लोगों को हुई।

विज्ञापन


मृतकों में एक की पहचान अनिल कुमार शर्मा 38 वर्ष के रूप में की गई है। यह भीखानपुरा गांव का निवासी बताया गया है। आनन फानन में उसके शव को जलाने की तैयारी की जा रही है। वहीं मौके पर ही मौजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस के डर से परिजन मृतक का शव लेकर अज्ञात स्थल पर निकल गए हैं, ताकि पुलिस का केस का मामला न बने। वहीं इस मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि सदर थाना की पुलिस का कहना है कि आपसी विवाद की बात सामने आ रही है, जिसमें एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

 

इधर, भीखनपुरा गांव की रहने वाली सुनैना देवी ने बताया कि राकेश कुमार दिघरा में बिजली का तार खोलने का काम करता था। देर शाम को घर में आया तो उसकी हालत गंभीर थी। पता चला कि वह कई लोगों के साथ में बैठा हुआ था और सभी ने जहरीले शराब का सेवन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed