फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: NIA raids three locations in Vaishali, weapons and liquor recovered

Bihar News: वैशाली में एनआईए की तीन ठिकानों पर छापेमारी, हथियार और शराब बरामद; छह घंटे तक चली कार्रवाई

Thu, 21 Aug 2025 08:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 21 Aug 2025 08:41 PM IST
सार

Bihar: एनआईए की टीम सुबह 4:30 बजे टेंपो स्टैंड संचालक राजू राय के डाक बंगला रोड स्थित घर पर पहुंची। टीम ने घर और छत की बारीकी से तलाशी ली और राजू राय से कई घंटों तक पूछताछ की। इसके बाद टीम राजू राय को अपने साथ लेकर बिट्टू बाबला के घर पहुंची। 

विज्ञापन
Bihar News: NIA raids three locations in Vaishali, weapons and liquor recovered
NIA की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार को एनआईए की टीम ने वैशाली जिले में एक साथ तीन जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र के डाक बंगला रोड स्थित टेम्पो स्टैंड संचालक राजू राय, बिट्टू बाबला और काजीपुर थाना क्षेत्र के घोसवर गांव के जमीन कारोबारी राजू सिंह के घर पर हुई। छापेमारी सुबह करीब साढ़े 4 बजे शुरू होकर देर शाम 5 बजे तक चली।

विज्ञापन

एनआईए की टीम सुबह 4:30 बजे टेंपो स्टैंड संचालक राजू राय के डाक बंगला रोड स्थित घर पर पहुंची। टीम ने घर और छत की बारीकी से तलाशी ली और राजू राय से कई घंटों तक पूछताछ की। इसके बाद टीम राजू राय को अपने साथ लेकर बिट्टू बाबला के घर पहुंची। 

विज्ञापन


करीब 10:30 बजे एनआईए की टीम राजू राय को लेकर बिट्टू बाबला के घर पहुंची। यहां साढ़े छह घंटे तक छापेमारी चली। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस दौरान टीम ने घर से दो पिस्तौल और अंग्रेजी शराब की कुछ बोतलें बरामद कीं। हालांकि छापेमारी के समय बिट्टू बाबला घर पर मौजूद नहीं थे। टीम शाम 5 बजे बरामद सामान बैग में लेकर निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सीतामढ़ी के डुमरा में गोलीकांड, मुखिया के देवर की हत्या, इलाके में दहशत; जानें पूरा घटनाक्रम

जमीन कारोबारी राजू सिंह के घर भी दबिश
काजीपुर थाना क्षेत्र के घोसवर गांव स्थित जमीन कारोबारी राजू सिंह के घर पर भी एनआईए की टीम ने सुबह 4:30 बजे दबिश दी। यहां कई घंटे तक पूछताछ और तलाशी हुई। हालांकि, टीम को कोई बरामदगी नहीं मिली। छापेमारी के समय राजू सिंह घर पर मौजूद नहीं थे।

पूर्व में भी हो चुकी है छापेमारी
गौरतलब है कि 18 दिसंबर 2024 को भी एनआईए की टीम ने हाजीपुर में कई जगहों पर छापेमारी की थी। उस दौरान नगर थाना क्षेत्र के एसडीओ रोड स्थित एक वकील के घर, कृष्णपुरी बागमली और महुआ थाना क्षेत्र के गौसपुर मुजाहिद गांव में दबिश दी गई थी। हालांकि, उस वक्त कोई बरामदगी नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed