{"_id":"66a4efb96b354d9f960770a2","slug":"bihar-news-more-than-40-students-ill-after-taking-iron-tablets-in-bihar-government-school-west-champaran-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सरकारी सप्लाई की दवा खाकर 40 स्कूली बच्चे बीमार, आठ की हालत गंभीर, रेफर किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सरकारी सप्लाई की दवा खाकर 40 स्कूली बच्चे बीमार, आठ की हालत गंभीर, रेफर किए गए
Sat, 27 Jul 2024 06:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:31 PM IST
सार
Iron Tablet : बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुहैया कराई जा रही दवाओं के सेवन के बाद स्कूली बच्चों के बीमार पड़ने की खबरें बार-बार आ रही हैं। इस बार पश्चिम चंपारण में एक साथ 40 बच्चे बीमार हैं। इनमें आठ की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बीमार छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेतिया में आयरन की गोली खाने से 40 छात्र-छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिनमें से आठ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सभी आठ विद्यार्थियों को गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है। मामला बगहा पुलिस जिला स्थित रामनगर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय मुरेड़ा का है। जहां आयरन की गोलियां खाने से 40 छात्र-छात्राएं बीमार हो गए। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। विद्यालय परिसर में घंटों अफरातफरी का माहौल बना रहा। परिजन तरह-तरह की बातें कर रहे थे।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं की हालत बिगड़ने की सूचना मिलते ही रामनगर थानाध्यक्ष ललन कुमार और बच्चों के अभिभावक तुरंत स्कूल पहुंचे। जहां से बच्चों को तत्काल निजी वाहन और पुलिस जीप से स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर डीएस आर्या ने सभी छात्र-छात्राओं का इलाज शुरू कर दिया। इधर, आठ बच्चों की स्थिति गंभीर होने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बीमार छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने बताया कि इस विषम परिस्थिति में अस्पताल से एंबुलेंस की मांग की गई। लेकिन एंबुलेंस ससमय नहीं मिली। मौके पर एंबुलेंस न मिलने से आनन-फानन में बाइक और पुलिस की गाड़ी में बैठाकर मरीज हुए छात्र-छात्राओं को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, एंबुलेंस न मिलने से अभिभावकों में काफी नाराजगी की देखी गई।
विज्ञापन
डॉक्टर आर्या ने बताया कि कुछ बच्चे खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति ठीक है। वहीं, कुछ बच्चों को स्थिति गंभीर होने पर जीएमसीएच बेतिया के लिए रेफर किया जा रहा है। घटना के बाद से गांव में चिंता का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा बच्चों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस तरह की घटना न हो, इसके बचाव के लिए जागरूकता फैलाई जाएगी। वहीं, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से इस मामले की गहनता से जांच करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना को दोहराया न जा सके।