फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Minister Kedar Prasad Gupta replied to Tejashwi Yadav on the budget

Bihar News: मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बजट पर तेजस्वी यादव को दिया जवाब, कहा- पहले समझें बजट

Sun, 02 Feb 2025 06:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 02 Feb 2025 06:00 PM IST
सार

पंचायती राज विभाग के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने देश के बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट हर वर्ग को फायदा पहुंचाने वाला है, जिसमें किसान, गरीब, व्यवसायी और शिक्षित बेरोजगार शामिल हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Minister Kedar Prasad Gupta replied to Tejashwi Yadav on the budget
मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूबे के पंचायती राज विभाग के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि इस बार का बजट पूरे देश के परिप्रेक्ष्य में लाया गया है। इसका लाभ देश के हर आदमी किसान व्यवसाई और गरीब को मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के पीएम मोदी सूर्य के समान हैं और जिस तरह से सूर्य पूरी दुनिया को एक तरह से रोशनी और ऊर्जा देने का काम किया करती है। ठीक उसी तरह से हमारे पीएम मोदी ने पूरी देश के लिए बेहतर बजट देने का काम किया है। इस बजट से एक एक गरीब किसान सामान्य आदमी और देश के शिक्षित बेरोजगार को लाभ मिलने जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार का बजट लाया गया है और इसका लाभ भी सभी को मिलने जा रहा है।

विज्ञापन


तिरहुत क्षेत्र मिथिलांचल का हिस्सा एक विकसित दूसरा लाभान्वित
बजट में बिहार को मिलने वाले विशेष पैकेज को लेकर के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा इस बार का बजट बिहार को विशेष रूप से ध्यान रखने के उद्देश्यों से किया गया है। इस बार मिथिला और कोशी को बहुत कुछ मिला है। इससे बिहार का लाभ होने जा रहा। वहीं तिरहुत के जिले को कुछ नहीं मिलने से सवाल किए जाने के बाद मंत्री ने कहा कि हमारा तिरहुत भी तो मिथिला क्षेत्र का हिस्सा है। इससे कोई भी अलग नहीं है। अगर एक क्षेत्र का विकास होता है तो अपने आप में दूसरे क्षेत्र का भी विकास अपने आप हो जाता है। मखाना क्षेत्र के लिए सरकार के द्वारा जो बजट दिया गया है इसका लाभ सभी बिहार के किसान को मिलने जा रहा है। इसके अलावा कई अन्य क्षेत्र में इसका लाभ भी मिलने जा रहा है।
विज्ञापन


तेजस्वी यादव अपने पिता के समय की बजट देखे फिर सवाल करे पहले बजट पढ़ना तो सीखे
पंचायती राज विभाग के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बिहार के नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए कहा कि बजट पर सवाल उठाने वाले नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव पहले बजट को पढ़ना और समझना तो पहले सीख लें। उनके पास इसकी समझ भी नहीं है। वो खुद दूसरे से  हेल्प लेकर बजट को समझते हैं। तेजस्वी यादव पहले खुद अपने पिता लालू यादव के समय पेश के किए गए बजट को देखे हैं, क्या की उस समय का बजट कैसे और किसके हित में हुआ करता था। अब तक तो देश ने भी इसे देखा है कि कौन किसके लिए कितना बेहतर बजट बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी सूर्य के समान पूरे देश के लिए एक जैसा रौशनी और ऊर्जा देने वाले
मंत्री ने इस बजट को लेकर के कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए जीने वाले लोगो में से एक है। देश के सभी नागरिक के लिए एक समान कानून लाते हैं और लागू करते हैं। विपक्षी दल के लोगों को इससे किरकिरी होती है और मोदी जी ने अपने काम से विरोधी को परेशान कर दिया है और वो लोग इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे।पीएम नरेंद्र मोदी सूर्य के समान है क्योंकि एक 2 प्रतिशत का ऊर्जा रखने वाला देश की 98 फीसद लोगों को दे रहा है इसका लाभ इसलिए लोग को परेशानी है।ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में हमारे कार्य नहीं होते हैं स्वीकार।पीएम मोदी जैसा दुनिया में कोई नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed