फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News : Junk dealer shot dead murder case muzaffrapur bihar police

Bihar : कबाड़ दुकानदार को मारी गोली, परिजनों ने वाहनों को किया आग के हवाले; अब सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Thu, 24 Jul 2025 06:11 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 24 Jul 2025 06:11 AM IST
सार

Bihar :  बच्चों के विवाद ने आज बवाल हो गया। अपराधियों ने कबाड़ दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया। अब पुलिस पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Bihar News : Junk dealer shot dead murder case muzaffrapur bihar police
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने कबाड़ दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया। सड़क मार्ग को जामकर खूब हंगामा किया। घटना एनएच 28 स्थित  मझौलिया के पास की है। घटना को लेकर के परिजनों का आरोप है कि बच्चे के विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक की पहचान मो गुलाब (40) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : एक तरफा प्रेम में इनकार करने पर पिलाया था एसिड, दो युवती सहित तीन को उम्रकैद
विज्ञापन


घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित लोगों और परिजनों ने आरोपी के घर के बाहर खड़ी दो गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में मृतक के भाई क्या कहना है कि एक आदमी ने फोन कर बताया कि आपके भाई को किसी ने गोली मार दी है। जब मैं वहां पर पहुंचा तो देखा कि वह खून से लथपथ जमीन पर गिरे पड़े थे। मृतक के भाई ने का कहना है कि मोहम्मद तुफैल, मोहम्मद बदल, मोहम्मद अकील और मोहम्मद छोटू ने हत्या करवाई है। दोनों के बीच जमीन का विवाद था, इसी वजह से हत्या करवाई गई है।  उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में दो दिन पहले भी मारपीट की घटना हुई थी।. घटना पर पहुंचे एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने कबाड़ी कारोबारी की गोली मार का हत्या कर दी है। घटनास्थल से खोखा बरामद हुआ है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : पटना जंक्शन पर जाली लाइसेंस के साथ हथियार लेकर कौन आया? रेल पुलिस ने दबोचा, तब खुला मामला


                                             

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed