फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: JDU MP Devesh Chandra Thakur says We never learned to lose, Tejashwi Yadav lacks morality

Bihar News: जदयू सांसद बोले- हमने कभी हारना नहीं सीखा, तेजस्वी यादव में बताई नैतिकता की कमी

Mon, 23 Sep 2024 01:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 23 Sep 2024 01:47 PM IST
सार

Muzaffarpur News: जदयू सांसद देवेश चंद्र ने कहा कि तेजस्वी यादव का शिक्षा और जनहित के मुद्दों पर बोलना शोभा नहीं देता है। उन्होंने अपने कार्यकाल में बेरोजगारी, अपहरण और अराजकता का दौर देखा है, फिर भी आज वे विकास और रोजगार पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: JDU MP Devesh Chandra Thakur says We never learned to lose, Tejashwi Yadav lacks morality
जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी के सांसद और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व एमएलसी देवेश चंद्र ठाकुर ने उपचुनाव के मद्देनजर जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा के समर्थन में जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि वे कभी हारने वालों में से नहीं हैं, और कोई भी उनके प्रत्याशी को हरा नहीं सकता। देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि हम काम और ईमानदारी के बल पर जीतते आए हैं और आगे भी जीत का सिलसिला जारी रहेगा।

विज्ञापन

 

Bihar News: JDU MP Devesh Chandra Thakur says We never learned to lose, Tejashwi Yadav lacks morality
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

तेजस्वी यादव पर किया तीखा हमला
जदयू सांसद ने देवेश चंद्र ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर सवाल उठाने से पहले अपने 15 वर्षों के ‘जंगलराज’ के कार्यकाल को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव में नैतिकता का अभाव है और उन्हें विकास, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है। वे ऐसे दौर का प्रतिनिधित्व करते हैं, जब बिहार में बेरोजगारी और अपहरण चरम पर थे।
 
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का शिक्षा और जनहित के मुद्दों पर बोलना शोभा नहीं देता है। उन्होंने अपने कार्यकाल में बेरोजगारी, अपहरण और अराजकता का दौर देखा है, फिर भी आज वे विकास और रोजगार पर सवाल उठा रहे हैं।
 
काम और विकास की दी दुहाई
सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने जदयू सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बिहार में उनकी सरकार ने तीन साल में पांच लाख से अधिक लोगों को रोजगार दिया है। उन्होंने विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग हमारे काम पर सवाल उठाते हैं, उन्हें पहले अपने कार्यकाल की ओर देखना चाहिए। हमारी सरकार ने विकास और रोजगार के क्षेत्र में जितना काम किया है, वह सबके सामने है।
 
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आत्मविश्वास
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने अपनी जीत के प्रति पूरा विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि हम 365 दिन आम जनता के लिए खड़े रहते हैं और हमारी जीत का अंतर भी बड़ा होगा। हमने कभी हारना नहीं सीखा है और यह जीत भी हमारे कार्यों और ईमानदारी के बल पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed