Bihar News: अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भारत ने 3 पदक जीतकर इतिहास रच दिया, कोच भी हुए सम्मानित
Bihar: भारतीय टीम के मुख्य कोच शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव का इस सफलता में बड़ा योगदान रहा है। उनके अनुभव और तकनीकी कौशल ने खिलाड़ियों को रिंग में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद की। इसी कारण नेपाल कराटे फेडरेशन के अध्यक्ष गजेंद्र बहादुर खापांगी ने राहुल श्रीवास्तव को 'अवार्ड ऑफ ऑनर' और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के काठमांडू में आयोजित 11वीं माउंट एवरेस्ट अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2025 में भारत ने 3 पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इस प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने नाम कई पदक दर्ज किए। भारतीय टीम के खिलाड़ियों और कोच को इस उपलब्धि पर सम्मानित किया गया।
16 से 20 मई 2025 तक आयोजित इस चैंपियनशिप में, अंकित सिन्हा ने सब जूनियर काता इवेंट के सेमीफाइनल में भूटान के खिलाड़ी को हराकर सिल्वर मेडल जीता। अंकित की इस जीत से टीम में उत्साह की लहर दौड़ गई है।
वहीं, आकाश राजा ने कैडेट काता इवेंट में नेपाल के खिलाड़ी को क्वार्टर फाइनल में हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा, नितीन कुमार ने यूथ -68 किग्रा कुमिते फाइट मुकाबले में बांग्लादेशी खिलाड़ी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। भारतीय टीम की मैनेजर सेंशाई शिल्पी सोनम ने बताया कि इस बार भारत ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में 3 पदक जीतकर नया इतिहास बनाया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
पढ़ें: मुजफ्फरपुर में बदले गए कई थाना प्रभारी, कई को मिली नई जिम्मेदारी, कुछ हुए लाइन हाजिर; देखें
भारतीय टीम के मुख्य कोच शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव का इस सफलता में बड़ा योगदान रहा है। उनके अनुभव और तकनीकी कौशल ने खिलाड़ियों को रिंग में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद की। इसी कारण नेपाल कराटे फेडरेशन के अध्यक्ष गजेंद्र बहादुर खापांगी ने राहुल श्रीवास्तव को 'अवार्ड ऑफ ऑनर' और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विजेता खिलाड़ियों को रास वर्ल्ड के कोच सेंशाई सूरज पंडित, उपासना आनंद, नितेश कुमार समेत सभी पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।