फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: In Vaishali, two youths going to Patna by bike were crushed by a truck; one died, other injured

Bihar News: वैशाली में बाइक से पटना जा रहे दो युवकों को ट्रक ने कुचला; एक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 18 Jun 2024 01:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 18 Jun 2024 01:49 PM IST
सार

Vaishali News: थानाध्यक्ष राकेश रंजन ने बताया कि पासवान चौक पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था, जिनमें से एक की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Bihar News: In Vaishali, two youths going to Patna by bike were crushed by a truck; one died, other injured
मृतक अश्विन कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली जिले के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत पासवान चौक के पास ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। उसके बाद घटना की जानकारी मौके पर मौजूद लोगों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस पदाधिकारी को दी गई।

विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त किया और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान काजीपुर थाना क्षेत्र के पहेतिया निवासी शत्रुघ्न सिंह के बेटे अश्विन कुमार (30) के रूप में हुई है। जबकि घायल पहेतिया निवासी राकेश कुमार बताया गया है। घायल राकेश का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन




घटना को लेकर मृतक के दोस्त ने बताया कि अश्विन कुमार अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर ड्यूटी करने के लिए पटना जा रहा था। इसी दौरान ट्रक ने पासवान चौक के पास टक्कर मार दी। इस हादसे में अश्विन की मौत हो गई, जबकि एक अन्य साथी राकेश कुमार घायल हो गया। उन्होंने बताया कि अश्विन के करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी और तीन महीने की बेटी है। अश्विन खुद बाइक चलाकर पटना जा रहा था, जबकि राकेश पीछे बैठा हुआ था। घटना के बाद से मृतक के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
थानाध्यक्ष राकेश रंजन ने बताया कि पासवान चौक पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था, जिनमें से एक की मौत हो गई है। मृतक काजीपुर थाना क्षेत्र का बताया गया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में परिजनों ने किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed